मर्यादा पुरुषोत्तम 'राम' नाम का जानिए अर्थ

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2020 - 03:02 PM (IST)

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सिर्फ हिंदू लोगों के आराध्य ही नहीं बल्कि एक आदर्श व्यक्ति की उदाहरण भी हैं। भगवान राम के कर्तव्य निर्वहन की सीख पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है। भगवान राम सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि समस्त दुनिया के लिए अनुकरणीय उदाहरण है। भगवान राम के व्यक्तित्व में ही नहीं बल्कि उनके नाम में भी कई अर्थ छिपे हुए हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं मर्यादा पुरुषोत्तम "राम" नाम के अर्थ...

शासन

भगवान राम सिर्फ आदर्श पुरुष ही नहीं बल्कि बेहतरीन शासनकर्ता की उदाहरण भी है। उन्होंने ऐसी राज व्यवस्था की, जिसमें कोई भी व्यक्ति दुखी ना हो। उनका राज्य भय मुक्त और वतुर्दिक शांति वाला था, जो सभी के लिए मंगलकारी भी था।

PunjabKesari

मर्यादा

भगवान राम इसलिए भी मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए क्योंकि उन्होंने मर्यादा की रक्षा और धर्म की स्थापना की। उन्होंने पूरी दुनिया को बताया कि सत्यनिष्ठा, कर्मनिष्ठ और धर्मनिष्ठ व्यवहार ही सबसे बड़ा संस्कार है, जो हर किसी में होना चाहिए।

नेतृत्व

जन, सेना हर किसो को साथ लेकर चलने वाले भगवान राम बेहतरीन नेतृत्वकारी हैं। वह वनवासियों से लेकर हर समाज के लोगों का आदर सम्मान करते थे। यही नहीं, वह हर किसी में आत्मविश्वास जगाकर उन्हें उनकी शक्ति का अहसास भी करवा देते थे।

PunjabKesari

शौर्य

रावन का वध करने वाले भगवान राम के शौर्य से तो हर कोई ही परिचित है। उन्होंने साधारण जन में साहस जगाने वाला भगवान राम परम पराक्रमी थे, जो हर चुनौती पर अपने बल व सूझ-बूझ से विजय पा लेते थे।

लोकतंत्र

लोकतांत्रिक राजा राम अपनी प्रजा की राय को भी महत्व देते थे। छोटा हो या बड़ा, वह अपने राज्य के किसी भी व्यक्ति की राय लेने में हिचकते नहीं थे। उनकी यही खूबी उन्हें बेहतरीन राजा बनाती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static