Dhanteras 2019: राशि के हिसाब से करें शॉपिंग, घर में होगी धन की वर्षा!

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2019 - 11:56 AM (IST)

आज धनतेरस का पर्व है और दीपावली की शुरूआत भी हो गई हैं। शाम होते ही बाजारों में रौनक लगनी भी शुरू हो जाएगी। धनतेरस पर हर कोई अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से शॉपिंग करता है लेकिन अगर आप राशि के अनुसार शॉपिंग करेंगे तो घर में सुख, समृद्धि और धन में दोगुना वृद्धि होती है। चलिए आपको बताते हैं कि राशि के हिसाब से आज क्या खरीदना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

 

मेष राशि

मेष राशि के लोग इस धनतेरस तांबे की कोई वस्तु खरीदकर घर लाएं। वहीं दीपावली के लिए आप मूंगे या लाल रंग से रंगे हुए लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा खरीदें। इससे आपको धन लाभ होगा।

PunjabKesari

वृषभ राशि

धनतेरस पर वृषभ राशि के लिए पॉलिश वाले बर्तन, ज्वैलरी, चांदी या हीरा खरीदना फायदेमंद रहेगा। वहीं लक्ष्‍मी पूजन के लिए आप सिल्‍वर रंग से रंगी हुई प्रतिमाएं घर लाएं और दीपावली सेलिब्रेट करें।

मिथुन राशि

कांसे के बर्तन खरीदना आपके लिए इस बार शुभ रहेगा। दीपावली के लिए आप हरे रंग की मां लक्ष्मी की प्रतिमा खरीदें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदें। वहीं सिलवर कलर की लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा से दिवाली पूजन करें।इससे आपके घर में सुख समृद्धि आएगी।

सिंह राशि

इस राशि के लोग धनतेरस पर तांबे या गोल्डन पॉलिश के बर्तन खरीदें। वहीं दीपावली पर पूजन के लिए गोल्डन रंग की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदें।

कन्या राशि

कन्‍या राशि वाले धनतेरस पर कांसे का बर्तन खरीद सकते हैं। दीपावली पूजन के लिए ग्रीन कलर की गणेश-लक्ष्‍मी की मूर्ति और श्रीयंत्र खरीदें। इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी।

PunjabKesari

तुला राशि

इस बार तुला राशि के लोग धनरेतर पर इलेक्ट्रॉनिक गुड्स, सिल्वर के बर्तन लेकर आएं। वहीं दीपावली के लिए आप पेरिस के लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदें। इससे घर में खुशहाली आएगी।

वृश्चिक राशि

आप धनतेरस पर तांबे के बर्तन, सोने के आभूषण और दीवावली पूजन के लिए मूंगा या लाल रंग की लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदें।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को धनतेरस पर पीतल के बर्तन, सोने के आभूषण खरीदने चाहिए। वहीं पूजा के लिए गोल्डन कलर या पीतल के लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदें। इससे परिवार में सुख और समृद्धि आएगी।

मकर राशि

धनतेरस पर आपकी राशि के स्‍वामी शनि के अनुसार इलेक्‍ट्रॉनिक सामान या फिर लोहे के बर्तन खरीदें। वहीं दीपावली पर आप इस बार नील वर्ण या श्याम वर्ण के लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा घर लेकर आएं।

कुंभ राशि

अगर आप कार, मोटरसाइकिल खरीदने की सोच रहे हैं तो यह दिन आपके लिए काफी शुभ हैं। इसके अलावा आप धातु से बनी कोई चीज भी खरीद सकते हैं। पूजन के लिए हरे रंग की लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदें।

मीन राशि

मीन राशि के लिए धनतेरस पर पीतल के बर्तन, सोना-चांदी और पूजन के लिए गोल्डन रंग की लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदना शुभ रहेगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static