जल्द बिकने वाला है कपूर खानदान का विरासती 'RK स्टूडियो', ऋषि हैं काफी दुखी

punjabkesari.in Monday, Aug 27, 2018 - 12:20 PM (IST)

स्वर्गीय राज कूपर द्वारा बनाया गया कपूर परिवार का स्टूडियो आर.के जल्द ही बिकने वाला है। इस स्टूडियो को राज कपूर ने 1490 ई. में तब बनवाया था, जब उन्होंने खुद फिल्में बनानी शुरू की थी। यह मुंबई के चेंबूर इलाके में 2 एकड़ के एरिया में फैला हुआ है। जब तक राज जिंदा रहे तब तक उन्होंने इस स्टूडियो में कई फिल्मों का निर्माण किया। उनकी मृत्यु के बाद से कूपर परिवार इस स्टूडियो को चला रहा था। मगर अब राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर समेत पूरे परिवार ने मिलकर इसको बचने का फैसला लिया है।

क्या बोल ऋषि ? 

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने मीडिया से बाचतीच करने के दौरान कहा, 'हमने कई बार इस स्टूडियो को रेनोवेट करवाया है लेकिन अब आगे एेसा करना मुमकिन नहीं है। जरूरी नहीं की सारे चीजें वैसी ही हों जैसी आपने सोची हो। आर.के स्टूडियों बेचने वाली बात से मैं और मेरा परिवार बेहद दुखी है। मगर भारी मन से हमें यह करना पड़ेगा। हमने इसे बेचने का काम शुरू कर दिया है हो सकता यह 1 दिन में बिक जाए या 2 साल लग जाएं।' 

PunjabKesari

 

क्यों बेचा जा रहा है आर.के स्टूडियो

आपको बता दें, पिछले साल 16 सितंबर को आर.के स्टूडियो में आग लगी थी। इस घटना में आर.के. स्टूडियो में रखी कई सारी आइकॉनिक चीजें चल कर खाक हो गई थीं। इनमें वो मुखौटा भी शामिल था, जो राज कपूर ने साहब ने ‘मेरा नाम जोकर’ में पहना था। दूसरा यह कि स्टूडियो बहुत दूर है इतनी दूर शूटिंग के लिए कोई आना नहीं चाहता। फिल्ममेकर्स को या तो अंधेरी या फिर गोरेगांव में लोकेशन आसानी से मिल जाती है। इसके साथ ही मीडिया में ये भी खबरें आ रही हैं कि फैमिली मैंबर नही चाहते कि उनके बच्चों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा हो। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static