अर्जुन के साथ मलाइका ने मनाया बर्थडे, जल्द पब्लिक करेंगे अपना रिश्ता!

punjabkesari.in Thursday, Oct 25, 2018 - 11:56 AM (IST)

23 अक्टूबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान ने अपना 45 वां जन्मदिन मनाया। मीडिया में आई खबरों की मानें तो उन्होंने अपना बर्थडे अपने खास फ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ इटली में सेलिब्रेट किया। बर्थडे मनाकर जब वो वापस लौटीं तो करण जौहर उन्हें छेड़ते भी नजर आए। हाल ही में जब करण ने मलाइका से मजाक में 'इंडियाज गॉट टैलेंट' शो में पूछा कि उन्होंने अपना बर्थडे किसके साथ मनाया तो वह इस सवाल को टालती नजर आईं।  

PunjabKesari
ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं मलाइका-अर्जुन
मीडिया में खबरें आ रही हैं कि मलाइका और अर्जुन जल्द ही अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं। पिछले दिनों 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में दोनों के बीच करीबी साफ नजर आई। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामें मंच की ओर जाते दिखे

अरबाज से तलाक के बाद बढ़ गईं नजदीकियां
अरबाज से तलाक लेने के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका की नजदीकिया बढ़ती गई। पहले दोनों कभी भी सार्वजनिक स्थानों पर एक साथ दिखाई नहीं देते थे जबकि अब वह पब्लिक प्लेस पर साथ में घूमने लगे हैं। 

PunjabKesari

सलमान को पसंद नहीं मलाइका अर्जुन का रिश्ता
सलमान खान को मलाइका और अर्जुन कपूर का रिश्ता बिल्कुल भी पसंद नहीं। इसी वजह से इन तीनों में बात नहीं होती। कुछ लोग तो यहां तक भी कहते हैं कि अर्जुन कपूर के पिता भी इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static