मेहंदी सेरेमनी में 'निकयंका' का देसी अंदाज, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Dec 02, 2018 - 12:05 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड स्टार निक जोनस शनिवार को क्रिश्चियन रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए। क्रिश्चियन रिवाज से शादी करने के बाद प्रियंका ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की, जिसमें दोनों ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आ रहे थे।

प्रियंका ने शेयर की मेहंदी की तस्वीरें

क्रिश्चियन रिवाज से शादी करने के बाद प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मेहंदी की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह अपने पति निक के साथ नजर आ रही हैं लेकिन यह तस्वीरें मेहंदी सेरेमनी की है।

PunjabKesari

अबू जानी संदीप खोसला के डिजाइनर लहंगे में प्रिंयका

मेहंदी की सेरेमनी में प्र‍ियंका चोपड़ा एकदम पारंपर‍िक अंदाज में नजर आई हैं। उन्‍होंने मेहंदी सेरेमनी में अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइनर येलो इम्ब्राइडरी मल्टीकलर लहंगा पहना था, जिसपर लाइम ग्रीम और डीप पिंक का वर्क किया हुआ था।

PunjabKesari

निक जोनस का भी दिखा देसी अंदाज

प्रियंका ने निक को भी अपने ही रंग में पूरी तरह से ढाल लिया है। मेहंदी सेरेमनी में निक भी देसी अंदाज में नजर आए। निक ने क्लासिक व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना था, जिसके साथ उन्होंने फिजी गोबलेट (Fizzy Goblet) शूज वियर किए थे।

PunjabKesari

Picture Credit: Stories

प्रियंका के ससुराल वालों ने भी पहनी थी ट्रैडिशनल ड्रेसेज

प्र‍ियंका चोपड़ा के ससुराल वाले भी मेहंदी के फंक्‍शन में पारंपर‍िक परिधानों में थे। प्रियंका ने ऐसी कई सारी और तस्‍वीरें शेयर की हैं, जिसमें निकयंका अपने परिवार से साथ फंक्शन का मजा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

Picture Credit: Stories


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static