इस गांव में 5 दिनों तक पति-पत्नी बन जाते हैं अजनबी, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Thursday, Apr 26, 2018 - 12:33 PM (IST)

चाहे हमारे देश ने जितनी मर्जी तरक्की कर ली हो फिर भी कई जगह एेसी जहां आज भी अंधविश्वास और कई रूढिवादी परंपराओं को माना जाता है। अगर बात शादी की करें तो हमारे देश में इसको लेकर भी कई परंपराएं निभाई जाती हैं। आज हम आपको एक एेसे ही गांव के बारे में बताएंगे, जहां पर पति-पत्नी को 5 दिनों के लिए एक दूसरे से अजनबी बनना पड़ता है। इसके पीछे उनका अंधविश्वास है। 

 

PunjabKesari

 

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू पीणी गांव एेसा है जहां पर पति-पत्नी एक दूसरे से 5 दिनों तक हंसी-मजाक तक नहीं कर सकते हैं। उनको अजनबियों की तरह रहना पड़ता है। इतना ही नहीं महिलाओं को 5 दिनों के लिए बारीक कपड़े पहनने पड़ते हैं। 

 

लहुआ घोड़ा देवता जब पीणी गाव पहुंचे थे तो उस दौरान वहां पर राक्षसों का आतंक था। उन्होंने ने वहां पर पांव रखते ही राक्षसों के नाश कर दिया था। उस दिन के बाद ही इस गांव में इस परंपरा की शुरूआत हुई थी। जो कि आज भी कायम है। यही कारण है कि महिला-पुरूष भादो महीने में पांच दिनों के लिए ये अजीबो-गरीब चीजें करते हैं। 

 

PunjabKesari


यह परंपरा उनके पूर्वजों के समय से चली आ रही है। अगर कोई महिला इस रिति का पालन करने से मना करती है तो उसको घर के लिए अशुभ माना जाता है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static