हरियाली तीज पर सुहागने क्यों लगाती हैं मेहंदी?
punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 05:05 PM (IST)
आज पूरे देश में हरियाली तीज बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। इस दिन का इंतजार सुहागन महिलाएं बहुत ही बेसब्री से करती हैं क्योंकि वह इस दिन माता पार्वती से अपने पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं। माता को खुश करने के लिए महिलाएं व्रत रखती और मेहंदी लगाती हैं। मेहंदी लगाने का भी बेहद खास महत्व होता है। आज हम आपको बताएंगे हरियाली तीज पर मेहंदी लगाने का महत्व बताएंगे।
मेहंदी लगाने का महत्व

महिलाएं तीज से एक दिन पहले ही हाथों पर मेहंदी लगा लेती हैं क्योंकि उनका मानना है कि मेहंदी लगाने से पति की उम्र लंबी होगी। पति को मुश्किलों से बचाने और उसकी लंबी आयु के लिए सुहागने मेहंदी लगाती हैं।
हरियाली तीज का मतलब

हरियाली तीज का मतलब होता है तीन चीजों का त्याग करना। पहला पति से छल-कपट, दूसरा कभी अपने पति से झूठ नहीं बोलना और तीसरा किसी की निंदा ना करने का प्रण लेना।

