Happy Men’s Day: महिलाओं की तरह पुरुषों को भी मिलना चाहिए पूरा सम्मान
punjabkesari.in Friday, Nov 19, 2021 - 10:29 AM (IST)
दुनियाभर में हर साल 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरूष दिवस मनाया जाता है। 1999 में ट्रिनिडैड व टोबैगो में शुरू होने वाले इस दिवस को पुरूषों के अधिकारों की बात करने के लिए मनाया जाता है। इसके अलावा इस दिन पुरूषों को परिवार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है। पूरे विश्व में इस दिन को पुरूष एक उत्सव की तरह मनाते है।
इस दिन को बच्चों और पुरूषों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मनाया जाता है। एक बेवसाइट के अनुसार पुरूष इस दिन को अपने परिवार के साथ अपनी सफलता की तरह मना सकते है। दुनिया में आधी से ज्यादा संख्या पुरूषों की होने के कारण महिलाओं की तरह मेन्स डे सेलिब्रेट किया जाता है।
भारत में महिलाओं के द्धारा कानून का गलत इस्तेमाल करने के कारण इस दिन पुरूषों को उनके हक और कानून के बारे में जानकारी दी जाती है। इसके अलावा पुरूष समाज और परिवार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इसलिए इस दिन के जरिए उन्हें अपनी सेहत की ओर ध्यान देने के लिए कहा जाता है।