Budget 2019: सरकार का नारा 'नारी तू नारायणी', महिलाओं के हित में पेश किया गया बजट

punjabkesari.in Saturday, Jul 06, 2019 - 05:30 PM (IST)

नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले आम बजट (Budget 2019) में मध्यम वर्ग, युवाओं, महिलाओं समेत सभी वर्गों के लिये विभिन्न योजनाओं का प्रस्ताव किया है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने पहले बजट में महिलाओं पर खास ध्यान दिया। उन्होंने 'नारी तू नारयणी' को सरकार का नया नारा बताया। नारी यानी देवी। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक तैर पर मजबूती देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषनाएं की हैं। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं के लिए योजनाओं पर भी जोर दिया। स्वयं सहायता समूह में शामिल महिलाओं को मुद्रा योजनाओं के तहत 1 लाख रुपए तक के लोन की अनुमति दी है। हालांकि अतिरिक्त टैक्स में कामकाजी महिलाओं को कोई राहत नहीं दी गई है।

 

मुद्रा योजना से मिलेगा 1 लाख तक का लोन
ओवरड्राफ्ट की सुविधा

2014 में मोदी सरकार आने के बाद से ही जनधन योजना के तहद बैंक खाते खुलवाने का काम किया गया है। जिस महिला का जनधन खाता है, अगर उसके खाते में एक भी पैसा ना हो तब भी वह उससे पैसे निकाल सकती है। अब तक महिलाएं अपने जनधन खाते से सिर्फ 2 हजार रुपए ही निकाल सकती थीं, जिसे बढ़ाकर अब 5 हजार रुपए कर दिया गया है। इसे ही ओवरड्राफ्ट की सुविधा कहा जाता है।

PunjabKesari

बढ़ेगी औरतों की भागीदागी

सरकार एक समिति बनाएगी, जिसमें सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के विशेषज्ञ होंगे। ये विशेषज्ञ औरतों की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें विकास के रास्ते पर आगे ले जाने के लिए सुझाव देंगे।

महिलाओं की सेहत भी दिया खास ध्यान

सीतारमण ने 2 घंटे से ज्यादा लंबे अपने भाषण में कई जगहों पर महिलाओं और उनसे जुड़े मुद्दों का जिक्र किया। मसलन, मोदी सरकार की आयुष्मान योजना का जिक्र करते हुए उन्हें महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में बात की।

महिलाओं के लिए बनाए गए शौचालय

उन्होंने स्वस्थ भारत अभियान के जरिए महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए शौचालय बनवाने की उपलब्धि भी गिनाई।

PunjabKesari

सोना हुआ महंगा

एक तरफ महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए कई तरह के ऐलान किए गए है वहीं सोने पर शुल्क 10 फीसदी से बढ़कर 12.5 हो गया हैं। इससे महिलाओं को थोड़ी सी दिक्कत हो सकती हैं। वहीं पेट्रोल व डीजल पर 1 रुपए अतिरिक्त से लगाया जाएगा।

घरों में बिजली की सुविधा

वित्त मंत्री ने उज्जवल योजना' के जरिए रसोई को धुएं से मुक्त कराने और 'सौभाग्य योजना' के तहत घरों में बिजली देने की बात कही।

रिकार्ड महिला सांसद

उन्होंने संसद में महिला सांसदों की संख्या का भी जिक्र किया और कहा 'इस बार संसद में सबसे ज्यादा महिलाएं चुनकर आईं हैं और हमने 78 महिला सांसदों के साथ रिकार्ड बनाया'

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static