ससुराल के लिए भाग्यशाली होती हैं वो औरतें जिनकी हथेली पर होते हैं ये निशान

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2019 - 05:09 PM (IST)

जिस तरह राशि और नाम के पहले अक्षर से लव लाइफ के बारे में पता चलता है उसी तरह हस्तरेखा से भी आप अपने जीवनसाथी और लव लाइफ के बारे में बहुत-सी बातें जान सकते हैं। जी हां, हाथों पर बने कुछ चिन्ह और निशान लव लाइफ से जुड़े कई सीक्रेट्स खोलते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के हाथों पर यह निशान होते हैं वह अपने ससुराल के लिए काफी भाग्यशाली होती हैं। चलिए जानते हैं आखिर किस तरह के निशानों वाली लड़कियां होती हैं लकी।

 

भाग्यशाली औरतों की हथेली की निशानियां 
कमल या मछली की आकृति

वैसे तो हथेली पर कमल या मछली की आकृति बहुत कम होती है। अगर किसी स्त्री की हथेली पर कमल या मछली जैसी आकृति बन रहती हैं तो उसका शादीशुदा जीवन सुख और सुविधाओं से भरा होता हैं। 

 

रथ या ध्वजा का निशान

अगर किसी महिला के हाथ में रथ या ध्वजा का निशान बना होता है वो भी बेहद भाग्यशाली होती हैं। उसका भाग्य ना केवल उसके साथ रहता बल्कि परिवार वालों को भी इससे फायदा होता है। दरअसल, जिस महिला के हाथ पर ये निशान होता है, उसका जीवनसाथी किसी बड़े उद्दे या मुकाम पर बैठा होता है। 

 

दाहिनी हथेली में तराजू

हालांकि, हथेली पर तराजू जैसी आकृति किसी अनोखे व्यक्ति के हाथ में होती हैं। अगर किसी स्त्री की दाहिनी हथेली में तराजू और बांई हथेली में हाथी या बैल जैसा निशान बन रहा हो तो वो काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं क्योंकि उनका पति बड़ा बिजनेस होता है। 

 

हथेली में शंख या चक्र

अगर किसी औरत की हथेली में शंख, चक्र या पद्म का चिन्ह होता है तो उसका पुत्र बड़ा होकर आधिकारी या रॉयल जिदंगी जीने वाले होते हैं। हालांकि, ऐसा नसीब भी किसी-किसी का ही होता है।

 

हथेली गुलाबी या हल्की लाल हो

जिन महिलाओं की हथेली गुलाबी या हल्की लालिमा से भरी होती हैं, उनका भाग्य भी काफी अच्छा होता है। हाथों में स्वस्तिक का निशान बनता है, ऐसी स्त्रियां जिस भी घर में शादी करके जाती है, वहां कभी पैसों की कमी नहीं होती। 

 

त्रिभुज या धनुष का निशान

अगर किसी महिला के हाथों के बीच में त्रिभुज या धनुष जैसा निशान हो तो उसको हर तरफ से सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। दरअसल, ऐसी महिलाएं अच्छा भाग्य लेकर पैदा होती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static