कन्या भ्रूण हत्या: 20 हजार में तय हुई 4 महीने के बच्चे की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2020 - 06:28 PM (IST)

बहुत से ऐसे मां-बाप है जिन्हें बच्चों का सुख नही मिलता, मां अपनी सूनी कोख को भरने के लिए न जाने कितने प्रयास करती है कितनी दुआएं करती है, वहीं आज भी ऐसे बहुत से मां-बाप हैं जो अपने नन्हें बच्चों को अपनी ही कोख में मारने के लिए तैयार हो जाते है।
 सोशल मीडिया पर पंचकूला सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल की एक वी़डियो वायरल हुई जिसमें एक शख्स अपनी बीवी की कोख में पलती 4 महीने की बच्ची का सौदा करने आया, इतना ही नही उस वीडियो में तो दूसरों की जान बचाने वाली महिला डॉक्टर खुद उस शख्स को मासूम बच्ची को मारने का तरीका बता रही है। 

Image result for female foeticide images

वीडियो में डॉक्टर बता रही है कि कोख में पल रही बच्ची 4 महीने की है यानि बच्ची के अंग पूरी तरह से तैयार है और ऐसे में हम उसे नोच-नोच कर नही निकाल सकते बल्कि बच्ची को डिलीवरी से निकाला जाएगा।  इतना ही नही वह इस शख्स को ये भी कहती है कि वह मेरे घर आए और जब उस शख्स ने इस पर आने वाले खर्चे के बारे में पूछा तो डॉक्टर ने कहा कि इस पर कुल मिलाकर 20,000 का खर्चा होगा। 

Image result for female foeticide images

इस वीडियो में महिला डॉक्टर ये भी कहती हुई दिखाई दे रही है कि ,'' आपको जो भी टेबलेट दी है उसे जल्द खा लो और कल आप 1 बजे तर मेरे घर आ जाना क्योकि मै चाहती हू कि मैं आपको 4 बजे तक फ्री कर दूं"। 

Image result for female foeticide images

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#Panchkula #VideoViral #DoctorPoonamBhargava

A post shared by PunjabKesari (@punjabkesari) on Feb 23, 2020 at 10:17pm PST

ऐसा माना जाता है कि लड़कियां तो घर की लक्शमी होती है जिनके आने से हर में तो क्या जिंदगीयों में भी बहार आ जाती है पर फिर भी क्यों बेटियों को कोख से बाहर आने से पहले ही मार दिया जाता है। एक तरफ सरकार बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ की बात करती है  लेकिन उसी समाज में इस तरह के व्यापार करने वाले कई दरिंदगें खुलेआम घूम रहे है। ये तो वो केस था जो हमारी आंखों के सामने आ गया पर न जाने ऐसे कितने केस होगें जिनकी किसी को भनक तक नही लगती है और कितनी ही मासूमों की बली चड़ा दी जाती है। 
आप के इस पर क्या विचार है कि ऐसे दरिंदो को क्या सजा दी जाए जिससे यह नन्हें बच्चों को मारने से पहले सौ बार सोचे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static