दुनिया के इन महंगे शहरों में रहना पड़ सकता है जेब पर भारी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 09, 2017 - 05:16 PM (IST)

दुनिया में हर शहर के लोगों का लाइफस्टाइल अलग-अलग तरह का होता है। कुछ शहर इतने खूबसूरत होते हैं कि वहां पर रहने के लिए घरों का किराया लाखों रूपयों में देना पड़ता है। फिर भी लोग इन जगहों की चकाचौंध देखकर अट्रैक्टिव हो जाते हैं और वहीं पर अपने परिवार के साथ जिंदगी बिताना चाहते हैं। आइए जानें दुनिया के कुछ महंगे शहरों के बारे में। 

1. ताइपे,ताइवान

 

PunjabKesari

ताइवान के इस शहर ने बहुत तेजी से विकास किया है। इसी कारण आज यह शहर महंगे शहरों की लिस्ट में शामिल है। 2008 की तुलना में 2014 में किराए का फासला 91.6 प्रतिशत था जो 2015 में यह बढ़कर 2BHK यानि लगभग 2,030 डॉलर हो गया। इस तेजी से बढ़ रहे किराए के कारण यह शहद बहुत महंगा हो गया। 

2. दुबई

PunjabKesari

दुबई बहुत खूबसूरत शहर है लेकिन जितना यह खूबसूरत है यहां रहना उतना ही मुश्किल है। यहां पर साल भर की कमाई का 55 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ किराए में ही चला जाता है। इस वजह से कई बार यहां की चकाचौंध जेब पर भारी पड़ जाती है। 

3. लंदन

PunjabKesari
महंगे शहरों की लिस्ट में लंदन किसी से कम नहीं है। यहां पर रहने के लिए के लिए एक छोटे से फ्लैट के किराए का भुगतान करने के लिए 2,840 डॉलर प्रति महीने के अदा करना पड़ता है। 

4. शिकागो

PunjabKesari
यहां की खूबसूरती को लोग दीवाने हैं। इस शहर में रहना है तो आपकी जेब पर भारी बोझ पड़ सकता है। सलाना कमाई का 70 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ किराए में ही निकल जाता है। 

5. हंगकांग

PunjabKesari
यहां पर रहने के लिए छोटे से घर की किराया लगभग 4,410 डॉलर के हिसाब से भरना पड़ता है। 

6. स्विटजरलैंड

PunjabKesari
 स्विटरजरलैंड  के जेनेवा में रहना चाहते हैं तो यहां पर आपको पैसा कमाने के लिए भी खूब मेहनत करनी पड़ेगी। इसके लिए आपको लगभग 2,810 डॉलर खर्च करने पड़ सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static