दुल्हन की तरह सजकर बप्पा के दर्शन करने पहुंची दीपिका
punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2019 - 04:11 PM (IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल में ही भारत वापिस लौटी है। मुंबई लौटने के बाद दीपिका लाल बागचा राजा के दर्शन करने पहुंची, जहां उनका ट्रेडीशनल लुक देखने को मिला। इस दौरान दीपिका ने लाइट पिंक और क्रीम कलर की साड़ी वियर की, जिसके साथ उन्होंने हैवी ईयररिंग्स कैरी की। दीपिका जब लाल बाग के राजा के दर्शन करने पंडाल पहुंचीं तो उन्हें देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
सोशल मीडिया पर दीपिका की कई तस्वीरें वायरल हो रही है जिनमें वो गणपति बप्पा के सामने मत्था टेककर उनसे आशीर्वाद लेती दिखाई दे रही है।
एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भी बप्पा के दर्शन करने पहुंची। इस दौरान शमिता के साथ उनकी मां भी दिखाई दी। शमिता ने पिंक कलर का सूट वियर किया था, जिसके साथ पंजाबी जूती पहनी हुई थी। सिंपल लुक में भी शमिता खूबसूरत लग रही थी।
टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर भी बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची। इस दौरान वह सिंपल लुक में दिखी। वही, टी-सीरीज की ओर से गणपति पूजा रखी गई जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वरुण धवन, अपारशक्ति खुराना, कार्तिक आर्यन और इमरान हाशमी पंडाल में नजर आए।