ब्वॉयफ्रैंड रणवीर के बर्थडे पर दीपिका ने किया जमकर डांस, देखिए वीडियो

punjabkesari.in Saturday, Jul 07, 2018 - 10:38 AM (IST)

6 जुलाई यानी कल रणवीर सिंह का 33वां बर्थडे था। रणवीर के बर्थडे पर कई बॉलीवुड सितारों ने बड़े ही प्यारे अंदाज में उन्हें विश किया, उन्हीं में से एक थी रणवीर की गर्लफ्रैंड दीपिका पादुकोण, जिन्होंने रणवीर को प्यारे मैसेज भेज कर बर्थडे विश किया।

 


इतना ही नहीं, ब्वॉयफ्रैंड रणवीर के बर्थडे की खुशी दीपिका के इंस्टाग्राम स्टोरी में नजर आईं। दीपिका ने रणवीर के बर्थडे पर जमकर डांस किया। जिसकी झलक उनकी इंस्टा स्टोरी में नजर आईं। यह वीडियो दीपिका पादुकोण के एक फैन पेज ने भी शेयर की। 


वीडियो में दीपिका बेहद खुश होकर डांस करती नजर आईं। वीडियो की कैप्शन में दीपिका ने लिखा,  ‘हे हॉटी रणवीर, आज तुम्हारा बर्थडे है।’ आपको बता दे कि केवल दीपिका ही नहीं बल्कि रणवीर के बर्थडे को यादगार बनाने के लिए उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सिम्बा’ के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी ग्रैंड तैयारिया की हुई थी, उन्होंने केक और आतशबाजियों के साथ रणवीर के जन्मदिन को खास तरीके से सेलिब्रेट किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Related News

static