प्रिंस हैरी-मेगन ने इसलिए लिया शाही परिवार की सदस्यता छोड़ने का फैसला

punjabkesari.in Sunday, Jan 19, 2020 - 12:44 PM (IST)

हाल ही में ब्रिटिश रॉयल फैमिली के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्केल ने शाही परिवार से की सदस्यता छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिस पर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का समर्थन मिल चुका है। इस फैसले के बाद अब प्रिंस हैरी व उनकी पत्नी मेगन शाही उपाधि 'रायल हाइनेस' और शाही खजाने का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उन्हें खुशी है कि 'हमने साथ मिलकर अपने पोते और उनके परिवार के लिए सृजनात्मक और सहयोगात्मक रास्ता तलाश कर लिया। हैरी, मेगन और अर्ची हमेशा मेरे परिवार को प्रिय सदस्य रहेंगे।'

PunjabKesari

बकिंघम पैलेस के मुताबिक,  इस साल वंसत ऋतु में नई व्यवस्था लागू होने के बाद हैरी और मेगन के शाही परिवार का हिस्सा नहीं रहेंगे, उनकी सदस्य का दर्जा भी खत्म हो जाएगा। वे केवल ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी और डचेस ऑफ ससेक्स मेगन के रूप में जाने जाएंगे और वे दोनों 'हिज रॉयल हाइनेस. और 'हर रॉयल हाइनेस। की उपाधि का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे हालांकि हैरी राजकुमार और ब्रिटिश शाही गद्दी के छठे वारिस बने रहेंगे।

PunjabKesari

पैलेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दंपति विंडसर कैसल स्थित घर की मरम्मत पर खर्च हुए करदाताओं के 24 लाख पाउंड की राशि वापस करेंगे।

गौरतलब है कि प्रिंस हैरी ने आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए शाही परिवार की सदस्यता छोड़ने की इच्छा जताई थी। वह स्वतंत्र होकर परिवार के साथ जीवन बिताना चाहते थे।

PunjabKesari

बता दें कि शाही पद छोड़ने के बाद अब कपल को शाही ग्रांट से किसी भी तरह का फंड नहीं मिलेगा। ना ही शाही गतिविधियों में उनका कोई योगदान होगा।

1. वह शाही परिवार के सदस्य तो रहेंगे, लेकिन आर्थिक तौर पर स्वतंत्र रहेंगे।

2. उनके इस फैसले के बाद भी उन्हें अंतरराष्ट्रीय शख्सियत का दर्जा प्राप्त रहेगा लेकिन शाही परिवार के सदस्यों जैसी सुरक्षा के लिए उन्हें वंचित होना पड़ेगा।

3. इस फैसले के बाद उन्हें शाही रुल्स फॉलो नहीं करने पड़ेंगे। वह अपनी मर्जी से अपनी लाइफ के निर्णय ले सकेंगे। अपने इस फैसले से मेगन काफी खुश है क्योंकि वो अब स्वतंत्र होकर अपनी लाइफ जी सकती है।

4. लेकिन अब हो सकता हैं कि हैरी मेगन के बेटे आर्ची को शाही सुख-सुविधाएं ना मिले मगर एक फायदा है कि उन्हें अपने मम्मी-पापा के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका जरूर मिलेगा।

5. प्रिंस हैरी और मेगन के इस निर्णय पर आपकी क्या सहमति हैं, क्या उन्होंने यह कदम उठाकर सही किया, अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static