सभी को पता होनी चाहिए महिलाओं से जुड़ी 6 आश्चर्यजनक बातें
punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2017 - 11:40 AM (IST)
पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल): महिला वो होती है, जिसपर पूरे परिवार की जिम्मेदारी टिकी होती है और वह अपनी इस जिम्मेदारी को काफी अच्छे से भी निभाती है। भले ही महिला दिनभर सारा काम करके थक चुकी हो लेकिन उसके चेहरे पर कभी भी आपको थकान की शिकंज तक नहीं दिखाई देगी। आमतौर पर देखा जाता है कि एक पुरूष महिला के बारे में उतना ही जानता है, जितना वह उनके बारे में दूसरों से सुनता या और देखता है। महिलाओं से जुड़ें ऐसे कई आश्चर्यजनक रहस्य होते है, जिनके बारे में बहुत से लोग अंजान होते है। हम आज उन्हीं रहस्यों के बारे में बात करने जा रहे है।
1. महिलाओं के पेट में कोई बात नहीं पचती ये तो सभी ने सुना होगा। दरअसल, शोध से पता चला है कि जब किसी महिला को कोई बात छिपाने के लिए कहा जाता है तो उसे ऐसा महसूस होता है जैसे उसके ऊपर कोई बोझ डाल दिया हो। महिलां सिर्फ 32 मिनट तक ही कोई बात छिपाकर रख सकती है।
2. एक और बात वह एक काम करते-करते कई बहुत से काम निपटा लेती है। इसके विपरीत पुरूषों के एक साथ कई काम करने के लिए बहुत एनर्जी लगानी पड़ती है।
3.एक शोध में सामने आया है कि पुरूषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा पलकें झपकाती हैं। वह अधिक समय तक पलकें झपकाएं नहीं रह सकती है।
4. अगर धड़कने की बात करें तो महिलाओं की हार्टबीट पुरूषोें से कई गुणा तेज होती है। जहां पुरूष का दिल 1 मिनट में 70 से 72 बार धड़कता है, वहीं महिलाओं का दिल एक मिनट में 78 से 82 बार धड़कता है।
5. इसके अलावा पुरुषों का दिल 180 ग्राम का होता है, वहीं महिलाओं का दिल सिर्फ 120 ग्राम का होता है।
6. शोध के मुताबिक, महिलाओं की बॉडी क्लॉक पुरुषों के मुकाबले 1.7 से 2.3 घंटे आगे चलती है। लड़कियां एक साल यहीं सोचने में बिता सकती है कि कल कौन सी ज्रैस पहनूंगी।