कब्ज से राहत दिलवाएंगे ये Foods, आज ही बनाएं डाइट का हिस्सा

punjabkesari.in Thursday, Aug 24, 2023 - 12:30 PM (IST)

कम पानी पीने या गर्म मसालेदार खाना खाने के कारण शरीर की बाउल मूवमेंट प्रभावित होती है। बाउल मूवमेंट प्रभावित होने के कारण कब्ज जैसी परेशानी होने लगती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप फाइबर से भरपूर फूड्स अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हाई फाइबर फूड्स खाने से मल त्यागने की फ्रीक्वेंसी बढ़ती है और पुरानी से पुरानी कब्ज भी दूर होती है। यदि आप भी कब्ज से परेशान रहते हैं तो आज आपको कुछ ऐसे फूड्स बताएंगे जिन्हें आप डाइट में शामिल कर सकते हैं...

ब्राउन राइस 

ब्राउन राइस कब्ज में बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसके अलावा पुराने चावल भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनमें फाइबर की मात्रा अच्छी पाई जाती है जिससे आपका पाचन स्वस्थ रहता है। 

PunjabKesari

सलाद 

कच्ची सब्जियों और फलों से तैयार सलाद भी कब्ज में काफी लाभकारी माना जाता है क्योंकि इसमें मौजूद फल और सब्जियां शरीर को पोषक तत्व देती है जिससे खाना अच्छी तरह से पचाने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह बाउल मूवमेंट तेज करने में भी मदद करता है।

जड़वाली सब्जियां 

जड़वाली सब्जियां जैसे मूली, शलगम, गाजर, चकुंदर पेट में मौजूद वेस्ट पदार्थ बाहर निकालने में मदद करते हैं। इन सब्जियों में पाए जाने वाले अन्य पोषक तत्व जैसे विटामिन्स और मिनरल्स गट बैक्टीरिया ठीक रखने में मदद करते हैं जिससे आपका इम्यून सिस्टम भी स्वस्थ रहता है। 

PunjabKesari

दालें व साबुत अनाज 

दालें व साबुत अनाज फाइबर से भरपूर माना जाता है यह पाचन स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। होल ग्रेन फूड का सेवन आप पाचन को स्वस्थ बनाने में कर सकते हैं। यदि आपको कब्ज रहती है तो आप मूंग दाल अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें फाइबर काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है जो समस्या से राहत दिलवाने में मदद करता है। इसके अलावा अरहर की दाल आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

हरी पत्तेदार सब्जियां 

इनमें घुलनशील फाइबर पाया जाता है जो खराब तत्वों को बाहर निकालने में सहायता करता है। घुलनशील फाइबर स्टूल में बैक्टीरिया पनपने से रोकता है जिससे आपका डाइजेस्टिव ट्रैक्ट साफ रखने में मदद मिलती है इससे कब्ज की समस्या को कंट्रोल रखने में भी मदद मिलती है। पालक, बंदगोभी, बथुआ, मेथी आप डाइट में शामिल कर सकते हैं।

PunjabKesari

अंकुरित चीजें 

अंकुरित चना, मूंग खाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। यह सब चीजें आपकी पाचन क्रिया का स्वस्थ बनाती हैं। इससे आपका शरीर भी समय-समय पर डिटॉक्स होता है और इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है।  

मक्का

मक्का भी पेट के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है इसमें मौजूद फाइबर मलाश्य में जमी गंदगी बाहर निकालने में मदद करता है। उबला मक्का खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है इसमें विटामिन-बी और फॉलिक एसिज भी पाया जाता है जो गर्भवती महिलाओं के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Related News

static