सावधान! चिकनगुनिया के बाद घेर सकती है यह बीमारी (pics)

punjabkesari.in Wednesday, Oct 12, 2016 - 04:15 PM (IST)

मौसम में बदलाव के कारण दिन-प्रतिदिन चिकनगुनिया के मरीज बढ़ रहें है। अगर चिकनगुनिया का इलाज सही समय पर ना किया जाएं तो इससे गठिया रोग भी हो सकता है। एक शोध के मुताबिक चिकनगुनिया के मरीजों की सख्यां बढ़ने से देश में आर्थराइटिस मरीजों की संख्या बढ़ना भी तय है। कहा जा रहा है कि चिकनगुनिया के 20 से 40 प्रतिशत मरीजों को आगे चलकर गठिए का खतरा हो सकता है। अगर चिकनुगुनिया की वजह से किसी मरीज को एक महीने तक जोड़ों में दर्द की शिकायत हो तो उसको गठिए की बीमारी का खतरा ज्यादा होता है। आज हम आपको इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके बताएंगे। 

 


लक्षण


- जोड़ों में सूजन और दर्द
- लंबे समय तक बुखार 
- मुंह और आंख में रूखापन
- थूक और खांसी के साथ खून आना
 

कारण 

- धूम्रपान
- मोटापा
- दांतो में संक्रमण
- प्रदूषित हवा
- कंप्यूटर के सामने अधिक समय तक बैठना 
-विटामिन डी की कमी 

 
इससे ऐसे करें बचाव 

- रोजाना पोष्टिक आहार का सेवन करें और व्यायाम 
- सर्य की रोशनी लेना
- ज्यादा चीनी और नमक से परहेज करना
- मोटापे को कंट्रोल करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static