ब्रेड खाने के आप भी हैं शौकीन? तो पढ़ लें पहले ये खबर

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2024 - 05:16 PM (IST)

ब्रेड का सेवन हर कोई करता है फिर चाहे वह कोई बच्चा हो या बड़ा। लोग इससे बनी अलग-अलग चीजें खाना बेहद पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की ब्रेड का सेवन आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा रहा है। दरअसल, ब्रेड में न तो प्रोटीन होता और न ही कौई विटामिन होते है। यह शरीर की पाचन संस्थान को कमजोर बना देती है, जिससे हमें कई तरह की सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। चलिए अब हम आपको ब्रेड खाने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताते हैं जिसे जान आप भी हैरान हो जाएंगे-

हाई सोडियम की अधिक मात्रा

PunjabKesari

ब्रेड में बहुत ही मात्रा में सोडियम होता है जो शरीर के लिए नुकसानदायी है। इससे ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी हो सकती है। इसका सेवन करने से शरीर में बहुत हद तक नमक जम जाता है जो एक समय बाद दिल का दौरा सम्बन्धित समस्या को बढ़ा सकती है।

मोटापा बढ़ाये

आजकल की युवा पीढ़ी को ब्रेड से बनी चीज़े बहुत ही पसंद होती है, लेकिन उहने इससे होने वाले नुकसानों का पता नही होता है। इसकी वजह से मोटापा बढ़ता है। इसमें केलोरी की मात्रा बहुत ही पाई जाती है जो मोटापे का कारण बनती है।

भूख नहीं मिटती है

PunjabKesari

कई लोग इसका सेवन पेट भरने के लिए करते है लेकिन इसके सेवन से कभी भूख नहीं मिटती है। इसमें कार्ब कंटेंट ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जो पेट को कभी नहीं भरता है।

ग्लूटेन का मामला

ब्रेड में बहुत ज्यादा ग्लूटेन यानि की लिसलिसा पदार्थ होता है जो की सिलिएक रोग को आमन्त्रित करता है। ब्रेड खाने के बाद कई लोगो के पेट खराब हो जाते है और इसका कारण ग्लूटेन होता है।

कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा

PunjabKesari

वेसे तो कार्बोहाइड्रेट शरीर के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसमें ज्यादा मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो सेहत पर नुकसानदायी होता है। इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से ब्लड सुगर हाई और लो होने लगता है जिससे मधुमेह और ब्रेन डैमेज होने का खतरा बना रहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static