सलमान नहीं, कपूर फैमिली के ये 3 लोग भी नहीं चाहते मलाइका-अर्जुन की जोड़ी!

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 05:36 PM (IST)

पिछले साल से मलाइका-अर्जुन अपने लव अफेयर को लेकर काफी चर्चा में है। आए दिन उनको एकसाथ डिनर डेट तो कभी इवेंट में स्पॉट किया जाता हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाने की लाख कोशिश की लेकिन अब उनका रिश्ता जगजाहिर हो चुका है। खबरें तो यह भी आ रही है कि दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मगर अपनी पसंद से हमसफर का प्यार पाना इतना आसान नहीं, आम कपल्स की इस तरह कपल को भी एक-दूसरे साथ पाने के लिए कई तरह का मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा हैं। 

 

हाल ही में खबर आई थी कि मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान के भाई सलमान खान अर्जुन-मलाइका के रिश्ते की खबर सुनकर काफी गुस्सा हैं। इसी नाराजगी की वजह से उन्होंने अपने घर में अर्जुन व बोनी कपूर की एंट्री बंद कर दी हैं। मगर इसके अलावा कपूर खानदान में कई और ऐसे लोग है जिन्हें इन दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं है।

PunjabKesari
 
सोनम कपूर है नाखुश

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम कपूर को इन दोनों के रिश्ते से एतराज हैं क्योंकि वो मलाइका को पसंद नहीं करतीं। वह नहीं चाहती कि मलाइका और अर्जुन की शादी हो। आपको हैरानी होगी कि सोनम अपने भाई अर्जुन का हिदायत भी दे चुकी है कि वह मलाइका से दूर रहें। 

PunjabKesari

बोनी और अंशुला भी नहीं दोनों की शादी के लिए तैयार

कपूर खानदान में सिर्फ सोनम को ही नहीं बल्कि बोनी कपूर और बहन अंशुला को भी अर्जुन और मलाइका के रिश्ते से एतराज है। ये भी नहीं चाहते कि अर्जुन गर्लफ्रेंड मलाइका से अपनी नजदीकियां बढ़ाएं।  

PunjabKesari

अर्जुन-मलाइका के सपोर्ट में हैं चाचा संजय कपूर

खबरों के मुताबिक, अर्जुन के चाचा तो मलाइका और अर्जुन के रिश्ते को पूरी तरह के एक्सेप्ट कर चुके हैं। वहीं, जाह्नवी व अनिल कपूर भी काफी हद तक इनके रिश्ते से खुश नजर आ रहे है लेकिन देखना यह है कि अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते में सफल हो पाएंगे या नहीं?   

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static