मध्य प्रदेश की शान है 8 वीं शताब्दी में बना यह किला

punjabkesari.in Saturday, May 12, 2018 - 03:15 PM (IST)

भारत में एक से बढ़कर किले और महल है। जो अपनी खूबसूरती और खासियत के लिए मशहूर हैं। आज हम आपको मध्य प्रदेश के ग्वालियर किले के बारे में बताएंगे। इस किले को मध्य प्रदेश की शान कहा जाता है। ग्वालियर किले का निर्माण 8 वीं शताब्दी में हुआ था। यह किला तीन वर्ग किलोमीटर में फैला है। इसकी ऊंचाई 35 फीट है। 

 

PunjabKesari

किले में कई ऐतिहासिक स्मारक, बुद्ध-जैन मंदिर, महल जैसे गुजारी महल, मानसिंह महल, जहांगीर महल, करण महल, शाहजहां महल भी मौजूद हैं। यह ग्वालियर शहर का प्रमुख स्मारक है जो गोपांचल नामक छोटी पहाड़ी पर स्थित है।

 

PunjabKesari

 


किले की चार दिवारी को बहुत अच्छे से सजाया गया है। इस के अंदर जाने के लिए 2 दरवाजे हैं। एक ग्वालियर गेट कहलाता है जहां से सिर्फ पैदल जाने वाले लोग ही जा सकते हैं। दूसरे गेट से गाड़ी अंदर जा सकती हैं।

 

PunjabKesari

 

किले के मुख्य  प्रवेश द्वार को हाथी पुल के नाम से जाना जाता है। ये द्वार सीधा मान मंदिर की ओर खुलता है। 

 

PunjabKesari

 

इसके साथ ही एक खूबसूरत तलाब भी है। इस तलाब को लेकर लोगों का मानना है कि उसके पानी को पीने से लोगों के सारे रोग दूर हो जाते हैं। लाल बलुए पत्थर से निर्मित यह किला देश के सबसे बड़े किलों में से एक है और भारतीय इतिहास में इसका महत्वपूर्ण स्थान है।

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static