यहां के चिड़ियाघरों में आजाद घूमते हैं जानवर, आप भी ले घूमने का मजा

punjabkesari.in Sunday, Sep 10, 2017 - 12:06 PM (IST)

बच्चों घूमाने का ख्याल मन में आते ही आप को म्यूजियम या फिर चिड़ियाघर जैसी जगहों के बारे में सूझता है। आज हम आपको बच्चों को घूमाने के लिए एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहें है। हम बात कर रहें है विदेशों के खुबसूरत शहर में से एक सिगांपुर में बने चिड़ियाघर की। इस चिड़ियाघर की खासियत यह है कि यहां पर जानवरों को बाधने या पिंजरे में रखने की बजाएं उन्हें खुला छोड़ा जाता है। आए जानते है इस वित्रित चिड़ियाघर के बारे में।

PunjabKesari

सिंगापुर चिड़ियाघर
इस ओपन जू को देखने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते है। इस जू में जानवरों को अंदर बंद करके नहीं बल्कि खुला रखा जाता है। यहां पर पिजरे की बजाएं जानवरों के चारों तरफ गढ्ढे बना कर उन्हें सूखा या पानी से भर दिया जाता है।

PunjabKesari

जुरोंग चिड़ियाघर
सिगांपुर के इस जू में शायद ही कोई ऐसा पक्षी होगा जिसे आप इस जू में न देख पाएं। यहां पर आप 7500 से ज्यादा पक्षी देख सकते है और कुछ पक्षियों की तो यहां पर 8−10 प्रजातियां मौजूद है।

PunjabKesari

नाइट सफारी
45 हेक्टेयर तक फैले इस चिड़ाघर में आप नाइट सफारी का भी मजा ले सकते है। इस जू को नेचर के 8 भागों में बाटां गया है। रात के समय खुला रहने वाले इस जू में ट्राम की सुविधा के साथ-साथ गाइड भी उपलब्ध रहता है।

PunjabKesari

मिंग विलेज
इस जू में बने इस छोटे से गांव में आप हाथों से बना चीजों को देख सकते है। ये खुबसूरत हस्तशिल्प आपका ध्यान अपनी ओर आकृषित करती है। यहां पर लोग चीनी−मिट्टी के बर्तन वगैरह पर भी नक्काशी करते हैं।

PunjabKesari

अंडर वाटर वर्ल्ड
यहां का अंडर वाटर वर्ल्ड एशिया का पहला और सबसे बड़ा समुद्र है। इस समुद्र में आप सैकड़ों तरह की मछलियां देख सकते है। इन मछलियों को देश के अलग-अलग भागों से लाया गया है, जिसमें से ड्रैगन नाम की मछली सबसे अद्भूत है।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static