2018 में हो रही है शादी, तो ये हैं हनीमून के लिए मशहूर डेस्टिनेशन

punjabkesari.in Friday, Jan 05, 2018 - 03:02 PM (IST)

शादी के बाद कपल्स अक्सर हनीमून ट्रिप प्लान बना रहे होते हैं। वैसे तो दुनिया में एक से बढ़कर एक हनीमून डेस्टिनेशन हैं लेकिन हर किसी को उनकी जानकारी नहीं होती। इसलिए ज्यादातर कपल्स हनीमून डेस्टिनेशन चुनते समय काफी टाइम लगा देते है। हनीमून एक ऐसा टाइम है, जहां आपको अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का खूबसूरत मौका मिलता है और यहीं लाइफ का सबसे यादगार पल होता है, जिसे कोई भी गवाना नहीं चाहता। अगर आप भी हनीमून प्लान कर रहे है तो ध्यान रखें हनीमून डेस्टिनेशन कभी भी ऑफ सीजन ना चुने। हमेशा मौसम को ध्यान में रखकर ही हनीमून डेस्टिनेशन का चुनाव करेें। साल 2018 के मौके पर आज हम आपके लिए कुछ बैस्ट जगहों की लिस्ट लेकर आए है, जो दुनिया के सबसे रोमांटिक, अनटेप्ड, एक्साइटिंग डेस्टिनेशन्स में शामिल है, जहां आप इस साल हनीमून ट्रिप के लिए जा सकते है। 

 

Oahu Hawaii

PunjabKesari
ओहु हवाई दुनिया के बड़े और आकर्षक हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। कपल्स के लिए यग जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं। ट्रॉपिकल बीचेस, जंगल, सर्फिंग, लक्ज़ीरियस होटल आदि के साथ यहां Hawaiian islands काफी पॉपुलर है। माउई जाना न भूलें। यह पूरी तरह से प्रकृति की गोद में समाई है, जहां जगह-जगह पर आपको वाटरफॉल और हरियाली देखने को मिलेगी। हवाई के बीच दुनिया के रोमांटिक बीचेज़ में माने जाते हैं। 

PunjabKesari

The Aysen Patagonia

PunjabKesari
चिली के दक्षिणी तट के साथ बसे, ऐज़ेन क्षेत्र में घूमकर लगता है कि शायद आप किसी दूसरी दुनिया की यात्रा कर रहे है। यह क्षेत्र चिली का सबसे अधिक आबादी वाला क्षेत्र है। यहां आपको ग्लेशियर, वाटरफॉल्स, jagged cliffs, स्नोई माउंनटेन जैसी कई खूबसूरत जगहें देखने को मिलेगी। 

PunjabKesari

Ireland
आयरलैंड हनीमून ट्रिप के लिए बैस्ट ऑप्शन है। यहां आपको कई हरी पहाड़ियां, लूमिंग स्टोन के महल देखने को मिलेगी।  आयरलैंड अपने सांस्कृतिक स्थलों, संगीत दृश्य, शिल्प बियर और कॉकटेल के लिए जाना जाता है। अगर आप एक एेतिहासिक महलों में रहना पसंद करते है तो यह मौका आपको Ashford Castle में मिलेगा।

The maldives
यह हनीमून डेस्टिनेशन के लिए काफी मशहूर प्लेस है। श्रीलंका के दक्षिण पश्चिम में स्थित यह छोटा सा द्वीप मालदीप है। अगर आप समुद्र के बीच रहने का सपने देख रहे है तो यह प्लेस कपल्स के लिए बैस्ट है। यहां आपको कई प्राइवेट आइलैंड, सोनेवा फूशी, Cheval Blanc Randheli जैसी कई खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। 

Thailand
यदि आप हनीमून के लिए थाईलैंड जाने की प्लानिंग कर रहे है तो आपको उत्तरी थाईलैंड और बैंकाक की यात्रा भी जरुर करनी चाहिए। यहां आपको फ्रैंडली, फन- लविंग नैचर के लोग मिलेंगे। यहां मौजूद कई राइस के सीढ़ियों के आकार में खेत, घने जगंल, द गोल्डन, बौद्ध मंदिर इस जगह अधिक आकर्षक बना देते है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static