पेपर प्लेट से निखारें बच्चों की क्रिएटिविटी(Pix)

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2016 - 03:10 PM (IST)

घर पर ऐसा बहुत सा सामान पड़ा होता है जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन हम इनसे अपने बच्चों की पेपर प्लेट से निखारें बच्चों की क्रिएटिविटी में निखार ला सकते हैं। आज हम जिस चीज के क्रिएटीव आइडिया को निखारने की बात कर रहे हैं वो हैं पेपर प्लेट। हम कई बार घर पर पड़ी इन प्लेट्स को बेकार समझ कर फैंक देते हैं। आइए जाने इसे इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में...


जरूरी सामान

- पेपर के प्लेट्स
- कलर
- कैंची 
- ग्लू(चिपकाने के लिए)
- रंग बिरंगे कागज

ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले तो यह तय कर लें कि आप क्या बनाना चाहते हैं। इसे आप ढेरों तरह की चीजे बना सकते हैं जैसे मुर्गी,घड़ी,लेड़ी बग,शो पीस,मछली या फिर मास्क के अलावा और भी बहुत कुछ।

पेपर से मुर्गी बनाने का तरीका

1. पेपर प्लेट फोल्ड कर लें और इसके ऊपर रंग बिरगे पेपर चिपका कर इसे अपना पसंदीदा रंग कर लें। 
2. नीचे से पेपर प्लेट को किसी कागज से बंद कर दें और पेपर से ही इसके छोटे-छोटे शूज बना दें। 
3. पेपर के एक टुकड़े पर लाल रंग करके इसको चोंच का आकार दें और इसे ग्लू के साथ चिपका दें। 
4. इस तरह पेपर प्लेट से मुर्गी बनाएं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static