खाना सर्व करने के स्मार्ट तरीके, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

punjabkesari.in Sunday, Feb 26, 2017 - 07:57 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशन: जब हम बाहर खाना खाने जाते हैं तो टेस्ट के साथ ही डिश की गार्निश को भी ध्यान से परखते हैं। आप चाहें तो घर पर भी अपनी डिश को अच्छी तरह से सजा कर सर्व कर सकती हैं। ऐसा कर के न सिर्फ आप अपनी स्मार्टनेस का परिचय देंगी, बल्कि खाने वाला भी मन से उस डिश का आनंद उठाएगा। इसमें कोई शक नहीं है कि सर्विंग स्टाइल किसी भी मील में चार चांद लगा देती है। खाने की छौंक, गार्निश और सर्व करने का तरीका ऐसा होना चाहिए कि खाने वाला खुद को रोक ही न पाए।

- खीर, पुडिंग एवं मालपुए जैसी स्वीट डिश को बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स, गुलाब की पत्तियों और केसर की डंडियों से सजा कर नया लुक दिया जा सकता है।

- गार्निश के लिए उन चीजों को भी यूज किया जा सकता है,जिनसे उस डिश को बनाया गया हो।

- डिश को सर्व करते समय यूज किए जाने वाले बर्तनों पर भी खास ध्यान दें। बोल्स, प्लेट्स और चम्मच यदि स्टाइलिश होंगे तो खाने वाले की भूख अपने आप ही बढ़ जाएगी।

- खाना खिलाना भी एक कला है, यदि इसे बेहतर ढंग से सर्व किया जाए तो न सिर्फ खाने के स्वाद को भरपूर लिया जा सकता है, बल्कि मेहमान नवाजी करने वाला भी खुश हो जाता है।


                                                                                                                                                                             - हेमा शर्मा, चंडीगढ़


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static