बच्चे चटकारे लेकर खाएंगे ये Ice lolly

punjabkesari.in Friday, May 12, 2017 - 04:58 PM (IST)

पंजाब केसरी(जायका): गर्मी के मौसम में ठंड़क पाने के लिए बच्चे आइक्रीम,पॉप्सीकल,स्मूदी और कुल्फी खाना पसंद करते हैं। घर पर बने रोज-रोज बनाना और मैंगो शेक से बच्चो लोग ऊब जाते हैं। जिसे पीने से वो आनाकानी करते हैं। वैसे भी ड्रिंक से ज्यादा छोटे उस्ताद पॉपसिक्ल और लॉली को चटकारे लेकर खाते हैं। अगर घर पर ही आइस लॉली को हैल्दी टेस्ट दे दिया जाए तो ये शरारती बच्चे चटकारे लेकर इसे खा भी सकते हैं और इससे उनकी सेहत खराब होने का डर भी नहीं रहता। आइस लोली के अलग-अलग फ्लेवर से आपके बच्चे खुश हो जाएंगे। 


1. लाइम लॉलीPunjabKesari


अपनी पसंद के हिसाब से नींबू पानी बनाकर इसमें छोटे-छोटे संतरे के स्लाइस काटकर डाल दें। इसमें फ्लेवर के लिए कुछ पत्ते ताजा पुदीने के भी डाल दें। अब इस नींबू पानी को कुल्फी के सांचो में डालकर जमने के लिए फ्रिज में रख दें। 4-5 घंटे बाद मजे से खाएं। 

2. तरबूज लॉली

PunjabKesari
तरबूज गर्मी के मौसम का खास फल है। इस खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। तरबूज के गूदे में 1 चुटकी नमक,स्वादानुसार चीनी,नींबू,तुलसी के पत्ते, पुदीना डालकर उसे मिलाएं और सांचे में डालकर फ्रीज में रख दें। जम जाने पर मजे से खाएं। 

3. बनाना और मैंगो शेक लॉली

PunjabKesari
इसे बनाने के लिए सांचे में पहले मैंगो शेक डाले और आधे से भी कम भर दें। इसके बाद इसमें बनाना शेकत डालें। इसमें अपनी पसंद के हिसाब के फ्रूट के छोटे-छोटे पीस डालकर मिक्स कर ले। इसे फ्रिजर में रख दें। 

4. बेरी लॉली

PunjabKesari
बेरी लॉली बनाने के लिए जामुन का पल्प लें। इसमें पानी, नींबू, चीनी, 1 चुटकी नमक और फ्लेवर के लिए कुछ पुदीने के पत्ते डालें, मिश्रण को फ्रिज में रखें। कुल्फी जम जाने के बाद इसका मजा लें। 

5. एवोकैडो लॉली

PunjabKesari
इसे बनाने के लिए एवोकैडो को मैश कर लें। इसमें नारियल-बादाम का दूध, कच्ची चीनी, और मीठे नारियल के टुकड़ों को मिलाकर एक साँचे में रखकर फ्रिज करें।यह स्वास्थय के लिए भी फायदेमंद है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static