ये हैं दुनिया के 7 सबसे छोटे शहर, मिनटों में घूम सकते हैं यहां

punjabkesari.in Saturday, Mar 10, 2018 - 01:59 PM (IST)

दुनियाभर में बहुत से ऐसे देश है, जो अपनी खासियत और खूबसरती के लिए मशहूर है। बहुत से देश अपनी खूबसूरती, टैक्नोलॉजी और खासियत के लिए जाने जाते है लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे छोटे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं। छोटे होने के बावजूद भी इन शहरों में टूरिस्ट की भीड़ लगी रहती है। आप बेहद कम समय में ही इन शहरों के की सैर करके अपना टाइम भी बचा सकते हैं। तो चलिए जानते है सबसे कम क्षेत्रफल वाले इन शहरों के बारे में।
 

1. यूरोप, वेटिकन सिटी
दुनिया के इस सबसे छोटे देश को 'The Holly See' के नाम से भी जाना जाता है। यूरोप के रोम इटली से घिरे इस देश में अपना वीकेंड स्पेंड करने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते है। 0.44 वर्ग कि.मीटर क्षेत्रफल वाले इस शहर की आबादी केवल 842 है।

PunjabKesari

2. पश्चिमी यूरोप, मोनाको
पश्चिमी यूरोप में स्थित यह दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है। फ्रांस और भूमध्य सागर से घिरे इस देश में घूमने के लिए कई बुटीक, नाइटक्लब, लिक्सी होटल और रेस्तरां हैं, जिसे देखने के लिए दूरिस्ट आते है।

PunjabKesari

3. अमेरिका, सेंट जोन्स
कैरिबियन सागर और आंध्र महासागर के बीच में स्थित सेंट जोन्स भी दुनिया के सबसे छोटे देशों में गिना जाता है। पर्यटन के क्षेत्र पर अंतररष्ट्रीय स्तर में अपनी एक अलग पहचान वाले इस देश में घूमने के लिए खूबसूरत समुद्र तट, वर्षावन और रिसॉर्ट हैं।

PunjabKesari

4. ऑस्ट्रेलिया, नॉरू
ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्व में माइक्रोनेशिया में स्थित इस छोटे से द्वीप पर भी घूमने के लिए कई टूरिस्ट आते है। यह तीसरे सबसे छोटा देश कोरल रीफ्स और सफेद रेतीले तटों से घिरा हुआ है, जोकि टूरिस्टों को अट्रैक्ट करता है।

PunjabKesari

5. कैरिबियाई सागर, ग्रेनाडा
कैरिबियाई सागर के दक्षिणी किनारे पर स्थित ग्रेनाडा देश 6 द्वीपों से मिलकर बना है। इसके बावजूद भी यह दुनिया के सबसे छोटे देशों में शामिल हैं। यहां पर घूमने के लिए खूबसूरत समुद्र के साथ-साथ जायफल बागानों का घर और कई खूबसूरत जगहें हैं।

PunjabKesari

6. मालदीव
अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर इस द्वीप पर घूमने के लिए हर साल टूरिस्टों की भीड़ लगती है। कपल्स के लिए हनीमून डेस्टीनेशन के लिए फेमस इस शहर को भी सबसे छोटा देश माना जाता है।

PunjabKesari

7. अफ्रीका, माल्टा
यह उत्तरी अफ्रीकी यूरोपीय महादीप का एक विकसित देश है, जहां हर साल कई टूरिस्ट आते हैं। 316 वर्ग क्षेत्रफल वाले इस देश में आप खूबसूरत समुद्र के साथ-साथ कई और जगहें देख सकते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static