हाथ में पहनें कछुए वाली अंगुठी, कभी नहीं होगी धन की कमी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 29, 2017 - 04:47 PM (IST)

अंगुठी पहनने का सभी महिलाओं को बहुत शौंक होता है। सोने, चांदी और अन्य कई रत्नों की अंगुठियां उनके पास होती है लेकिन कुछ महिलाओं ने कछुए वाली अंगुठी पहनी होती है जो सिर्फ हाथों की सुंदरता ही नहीं बल्कि वास्तु दोष को भी मिटाती है। आइए जानिए कछुए वाली अंगुठी पहनने से क्या फायदे होते हैं।

PunjabKesari
अंगुठी पहनने का तरीका
कछुए वाली अंगुठी पहनने से कई वास्तु दोष खत्म होते हैं और धन की प्राप्ति भी होती है। कछुए वाली अंगुठी को हमेशा चांदी की धातु में ही बनवाएं। सोने की धातु में होने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है और इसे हमेशा शुक्रवार के दिन ही पहनें। इसे पहनते वक्त यह ध्यान रखें कि कछुए का मुंह आपकी तरफ हो। अगर मुंह बाहर की और होगा तो धन आने की बजाए चला जाएगा।

PunjabKesari
कछुए वाली अंगुठी के फायदे
1. आत्मविश्वास बढ़ाए
कछुए वाली अंगुठी पहनने से व्यक्ति के जीवन में कई वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं। इससे सिर्फ वास्तु दोष ही नहीं बल्कि व्यक्ति के जीवन में आत्मविश्वास भी बढ़ जाता है।
2. धन प्राप्ति
कछुए को भगवान विष्णु का वाहन माना जाता है जिससे इसे पहनने से कभी धन की कमी नहीं होती।
3. सुख-समृद्धि
इस अंगुठी को पहनने से जीवन में सुख-शांति आती है और खुशियां बनी रहती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static