अनोखी प्रथा: यहां 15 दिन तक देवी बनाकर लड़कियों को रखा जाता है नग्न

punjabkesari.in Monday, Nov 13, 2017 - 12:33 PM (IST)

हर देश में लोगों की अपनी संस्कृति और परंपरा होती है। लोग इन रिवाजों को निभाने के लिए अजीबो-गरीब रस्में निभाते है। आज हम आपको ऐसे ही एक गांव के बारे में बताने जा रहें है जहां पर रीति-रिवाजों के नाम पर लड़कियों को देवी बनाने के नाम पर निर्वस्त्र कर दिया जाता है। विश्वास और आस्था के नाम पर यहां के लोग लड़कियों को नग्न करके उनकी पूजा करते है।

PunjabKesari

तमिलनाडु के मैदूर जिले में स्थित येजाइकाथा अम्मान मंदिर में 7 लड़कियों को देवी बनाने के नाम पर 15 दिनों तक नग्न रखा जाता है। गांव के लोग इन चुनी गई लड़कियों को भाग्यवान मान कर उन्हें ऐसा करने की इजाजत देते है। पंडित के सामने परेड करने के बाद एक पुरूष पंडित द्धारा इन लड़कियों का चुनाव किया जाता है।

PunjabKesari

15 दिन तक इन लड़कियों को कमर के उपर तक निर्वस्त्र करके मंदिर में रहना होता है। 15 दिनों तक इन लड़कियों के पास कोई नहीं जा सकता। यहां तक की लड़की के मां-बाप को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं होती है।

PunjabKesari

इन लड़कियों के आधे शरीर पर केवल फूलमाला, गहनें और जेवर ही होते हैं। इस दौरान 10-14 साल तक इन लड़कियों की देखरेख केवल पंडित ही करता है। प्राचीन समय से चली आ रही इस प्रथा में आस-पास के 60 गांव हिस्सा लेते है।

PunjabKesari

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static