अनोखी प्रथा: यहां शादी से पहले ही एक साथ रहते है लड़का-लड़की

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2018 - 10:32 AM (IST)

दुनियाभर में शादी को लेकर अलग-अलग परंपराएं और रस्में निभाई जाती है। प्राचीन समय से चली आ रही देश-विदेश की बहुत सी रस्में कभी-कभी हैरत का कारण बन जाती है। राजस्थान के एक गांव में भी सदियों से ऐसी ही एक प्रथी चली आ रही है। इस प्रथा में लड़कियों को शादी से पहले ही मां बनना पड़ता है। आज जहां महिलाएं हर क्षेत्र में विकसित हो रही है वहां आज भी महिलाओं को ऐसी परंपराएं निभानी पड़ती है। आइए जानते है इस प्रथा के बारे में कुछ और बातें।

PunjabKesari

राजस्थान उदयपुर के सिरोही और पाली जिले में गरासिया नामक जनजाति में लड़कियों को शादी से पहले ही बच्चा पैदा करने के लिए कहा जाता है। गरासिया समाज में लड़का और लड़की शादी से पहले एक साथ जब तक चाहे रह सकते है। अगर लड़की शादी से पहले मां बन जाती है तब वो फैसला करती है उसे शादी करनी है या नहीं। ज्यादातर यह प्रथा लिव इन की तरह ही है।

PunjabKesari

यह प्रथा इस समाज में 'दापा प्रथा' के नाम से भी प्रचलित है। इस प्रथा के चलते लड़के वाले लड़की के परिवार को कुछ धन राशि देते है और उसके बाद पति-पत्नी की तरह रहना शुरू कर देते है। बच्चा होने के बाद वो सहूलियत के हिसाब से शादी कर लेते है। इसके अलावा अगर साथ रह रहें कपल को अगर बच्चा नहीं होता तो वे अलग भी हो सकते है। इतना ही नहीं अगर वो चाहें तो किसी ओर के साथ भी लिव इन में रह सकते है और बच्चा पैदा कर सकते है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static