तस्वीरों में देखें, दुनिया के इन अजीबो-गरीब पेड़ों का नजारा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 11, 2018 - 12:54 PM (IST)

दुनिया प्राकृतिक खूबसूरती से भरी पड़ती है, जिसमें कई रहस्यमी, चमत्कारी और विचित्र जगहें भी देखने को मिल जाती है, जिन्हें देखकर हम लोग अक्सर हैरत में पड़ जाते है। आज हम किसी जगह की नहीं बल्कि विचित्र पेड़ों की बात करने जा रहे है, जो अपनी अजब-गजब बनावट के कारण दुनियाभर में मशहूर हो रहे है। जिन्हें देखने के बाद एक बार तो आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि क्या सच में यह पेड़ है। 

 


1. बाओबड़ के पेड़ (मेडागास्कर) 

PunjabKesari
अफ्रीका में मौजूद मेडागास्कर अपने बाओबड़ वृक्ष के लिए मशहूर है। इसे गोरक्षी भी कहते हैं। 30 मीटर ऊंचे और लगभग 11 मीटर चौड़े इन वृक्ष को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। इन पेड़ों को देखकर लगता है कि मानों पेड़ की जड़े ऊपर और तना नीचे हो। 

 

2. चमत्कारी बरगद 

PunjabKesari
आंध्रप्रदेश के नालगोंडा में स्थित यह चमत्कारी बरगद काफी मशहूर है। इस पेड़ पर  विभिन्न जंगली जानवरों की आकृतियां बनी हुई। इस पेड़ पर आपको सांप, बिच्छु, मगरमच्छ, शेर, अजगर आदि खतरनाक पशु और पक्षियों की खूबसूरत आकृति देखने को मिलेगी। कुछ लोगों को मानना है कि इन कलाकृतियों को गढ़ा गया है, वहीं कुछ लोग कहते है कि यह पेड़ अनोखी प्रजाति का पेड़ है। 

 

3. पोलैंड में चीड़ के पेड़ (pine trees) 

PunjabKesari
पोलैंड में ग्रेफाइनो के जंगल में 400 चीड़ के वृक्ष हैं जो अपनी अद्भुत आकृति के लिए प्रसिद्ध हैं। इस जंगल को क्रूक्ड फॉरेस्ट कहते हैं। पेडों की घुमावदार आकृति मनुष्य द्वारा बनाई गई है, लेकिन इसका उद्देश्य कोई नहीं जानता।

 

4. ड्रैगन ट्री, कैनरी द्वीप 

PunjabKesari
ड्रैगन वृक्ष को जीवित जीवाश्म कहा जाता है क्योंकि जब भी इसे काटा जाता है तो इसमें से खून की तरह लाल रंग का रस निकलता है। यह वृक्ष अफ्रीका के उत्तरी पश्‍चिमी तट के कैनरी आयलैंड पर स्थित है। 

 

5. फ्रांस का चैपल ट्री

PunjabKesari
फ्रांस का अलोउविले-बैलेफॉसे गांव ‘शैने चैपेले’ के लिए मशहूर है। इसका मतलब होता है ओक के पेड़ में बना चैपल। इसे चैपल-ओक ऑफ एलोउविले- बेलेफोउस भी कहा जाता है। बताया जाता है कि यह वृक्ष 1000 हजार वर्ष से भी अधिक पुराना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static