शादी से जुड़ी है ये अजीब प्रथाएं, जिनको सुनकर उड़ जाएंगे होश!

punjabkesari.in Monday, Sep 18, 2017 - 11:19 AM (IST)

भारत को सबसे प्राचीन और विशाल देश माना जाता है, जहां कई धर्मों के लोग रहते है और उनकी शादी से जुड़ी रस्में भी अलग-अलग होती है। भारत में आपको कई अजीबोंगरीब रीति रिवाज देखने को मिल जाएंगे। आज हम जिन देशों की बात करने जा रहे है, वहां शादी को लेकर काफी अजीब रस्में निभाई जाती है जो अक्सर लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है कि वाकय आज भी कुछ देशों में ऐसा होता है लेकिन हालाकि यह अजीब प्रथा काफी हद कम होती जा रही है।  

मेघालय 

PunjabKesari
मेघायल में आज भी कुछ जनजातियां ऐसी है महिलाओं को पुरूषों से ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है। यहां महिला अपनी मर्जी से किसी के साथ भी शादी कर सकता है और अपने मायके में ही पति को रख सकती है। हालाकि यह परंपरा अब काफी हद तक कम होती जा रही है। 

हिमाचल

PunjabKesari
हिमाचल के कन्नौर जिला जितना अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है, उतना ही वहां की एक महत्तपूर्ण प्रथा भी काफी मशहूर है। इस गांव में एक ही लड़की के पूरे परिवार के लड़कों से शादी कर दी जाती है। 

छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ के धुरवा आद‍िवासी जनजात‍ि में भाई-बहन आपस में शादी करते हैं।  इसमें ममेरे और फुफेरे भाई बहनों की शादी की जाती है।अगर कोई ऐसा करने से मना कर दे तो उसे जुर्माना चुकाना पड़ता है। 

राजस्थान
राजस्थान के सिरोही और पाली जिलो में गरासिया जनजाति बसी है। इस जनजाति में शादी से पहले लड़का-लड़की को एक साथ रखा जाता है और शादी पहले ही उन्हें पेरेंट्स बनना पड़ता है। अगर ऐसा न हो तो इस रिश्ते को अहमियत नहीं दी जाती। 

दक्षिण भारत 
दक्षिण भारत शिक्षा के क्षेत्र में तो काफी आगे जा रहा है लेकिन यहां मामा और भांजी की शादी को अहमियत दी जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण है जमीन-जायदाद । 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static