बिना मेकअप ऐसी नजर आती हैं ये Singers

punjabkesari.in Friday, Apr 07, 2017 - 05:03 PM (IST)

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) : कई ऐसी महिला सिंगर हैं जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों और पंजाबी गाने गाकर खूब नाम कमाया। इनमें से सुनिधि चौहान और श्रेया घोषाल जैसी कई सिंगर्स है जिनकी आवाज तो सुरीली है ही दिखने में भी वे काफी खूबसूरत हैं। बॉलीवुड हिरोईन हो या सिंगर्स सभी मेकअप के जरिए और खूबसूरत लगती हैं लेकिन मेकअप के बिना ये काफी अलग दिखाई देती हैं। आइए जानिए ऐसी ही कुछ सिंगर्स के बारे में


1. सुनिधि चौहान
सुनिधि चौहान बॉलीवुड की पॉपुलर प्लेबैक सिंगर हैं। इनका जन्म दिल्ली शहर में हुआ। बचपन से ही गाने की शौकिन रही सुनिधि ने 13 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरूआत कर दी थी। इन्होंने कई मशहूर फिल्मों में गाने गाए। 

2. श्रेया घोषाल
यह बॉलीवुड की एक मशहूर प्लेबैक सिंगर हैं जिन्होंने कई गाने गाए। श्रेया का जन्म 12 मार्च 1984 को हुआ। श्रेया को 4 नेशनल अवार्ड और 6 फिल्मफेयर अवार्ड मिले। इन्होंने काफी छोटी उम्र से गायकी की शुरूआत की।

3. कणिका कपूर
कणिका कपूर एक इंडियन प्लेबैक सिंगर हैं। इन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में गायकी की। इसके अलावा कणिका कपूर ने और भी कई गाने गाए। इन्हें एक फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला।

4. मोनाली ठाकुर
कोलकाता में रहने वाली मोनाली ठाकुर काफी बढ़िया सिंगर हैं। गायकी से पहले मोनाली गाने लिखने का काम करती थी। इसके अलावा इन्होंने एक सिंगिग रियलिटी शो में जज की भूमिका निभाई।

5. नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़ एक पंजाबी सिंगर हैं जिनका जन्म 1988 को ऋषिकेष में हुआ। रियलिटी शो इंडियन आइडल में इन्होंने अपनी गायकी की शुरूआत की। नेहा ने कई मशहूर पंजाबी गाने गाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static