देश की 5 सबसे महंगी शादियां, किसी में नाचे अक्षय तो कहीं हॉलीवुड सिंगर ने दी परफोर्मेंस

punjabkesari.in Thursday, Apr 19, 2018 - 06:38 PM (IST)

आजकल शादियों का सीजन चल रहा है। इस समय सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की खबरे तेज हैं। उनकी शादी अगले महीने जनेवा में होने वाली है। ये शादी काफी ग्रैड होगी। सोनम की शादी से पहले भी भारत में कई महंगी शादियां हो चुकी हैं आज हम आपको उन्हीं शदियों के बारे में बताएगे।   


1. सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय के बेटों की शादी

PunjabKesari
मीडिया में आई खबरों की माने तो सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय ने अपने दोनों बेटों की शादी में 552 करोड़ रूपए खर्च किए थे। दोनों शादियां 2004 लखनऊ में हुई थी। इसमें मेहमानों को लाने के लिए स्पैशल प्लेन बुलाया गया था। इसके साथ ही लखनऊ के सभी बड़े होटल भी बुक किए गए थे। शादी के कपड़ों को फैशन डिजाइनर रोहित बल और सब्यसाची ने डिजाइन किया था। 

 

2. सृष्टि मित्तल की शादी

PunjabKesari
स्टील कारोबारी लक्ष्मी मित्तल की भांजी सृष्टि मित्तल की शादी बार्सिलोना (स्पेन) में हुई थी। इस शादी में 500 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। शादी का केक 60 किलोग्राम था जिसकी 6 मंजिले थी।

 

3. वनीशा मित्तल शादी 

PunjabKesari
स्टील कारोबारी लक्ष्मी मित्तल ने अपनी बेटी की शादी में 350 करोड़ रूपए खर्च किए थे। वनीशा मित्तल और अमित भाटिया की शादी वर्साय उत्तरी फ्रांस हुई थी। इस शादी में शाहरुख खान, काइली मिनोग, अक्षय कुमार, ऐश्वर्या राय बच्चन, रानी मुखर्जी, जूही चावला और सैफ अली खान ने परफोर्मेंस दी थी जिसे फराह खान ने कोरियोग्राफ किया था।

 

4. पायल बंसल 

PunjabKesari
रियल स्टेट डेवलपर बंसल ने अपने बेटी की शादी भी बेहद शाही अंदाज से की थी। इस शादी में 100 करोड़ रूपए खर्च किए गए थे। इस शादी में सेलिना जेटली और ईशा कोप्पिकार ने अपनी परफोर्मेंस दी थी। 

 

5. गौरव ओसमोल की शादी

PunjabKesari
गौरव ओसमोल की शादी भी बहुत ग्रैंड थी। यह शादी देश की महंगी शादियों में से एक थी। इस शादी में हॉलीवुड सिंगर अकॉन ने परफोर्मेंस दी थी। शादी में 45 करोड़ रूपए खर्च किए गए थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static