ताज महल के बारे में ऐसी बातें जो शायद अभी तक आपको नहीं है पता

punjabkesari.in Friday, May 26, 2017 - 05:57 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल)- ताजमहल दुनिया के 8 अजूबों में से एक है। इसकी नायाब खूबसूरती को देखने के लिए लोग दुनिया भर से आते हैं। प्यार का निशानी कही जाने वाली इस ईमारत के बारे में बहुत से दिलचस्प तथ्य भी हैं,जिनको बहुत कम लोग जानते हैं। आप भी इस बार ताज महल देखने जा रहे हैं तो इन फैक्ट को जरूर पढ़ लें। 


ताजमहल से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

1. ताज महल की नींव को मजबूती देने के लिए जिस लकडी का इस्तेमाल किया गया वो पानी की नमी से मजबूत बनी रहती है। यमुना के पानी से इस लकड़ी को मजबूती मिलती है और इसी कारण ताजमहल आजतक मजबूत है। 

2. ताजमहल शाहजहां का चौथी बेगम मुमताज की याद में बनवाया गया था। मुमताज की मौत 14वें बच्चे को जन्म देते हुए हुई थी। 

3. ताज महल को बनाने में 22 साल लगे थे और लगभग 22,000 मजदूरों ने इसे बनाया था। 

4. इस खूबसूरत इमारत को 1632 में बनाने का खर्च  3.2 करोड़ रुपय आया था। इस समय अगर इसे बनाया जाता तो 6800 करोड़ रूपए से भी ज्यादा खर्च आता। 

5. ताजमहल में दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जानी वाली इमारत है। हर साल 12000 लोग यह इमारत देखने के लिए आते हैं। 

6. ताजमहल का रंग दिन में 3 बार बदलता है। दिन में गुलाबी,रात को दुधिया और 
चांदनी रात में सुनहरा दिखाई देता है। 

7. इसको खास चार मीनारों को इस तरह बनाया गया है कि कोई आपदा आने पर भी इसके गुबंद को नुकसान न पहुंचे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static