भारत में कैसे आया समोसा, जानिए इसका मजेदार इतिहास

punjabkesari.in Tuesday, Mar 27, 2018 - 01:25 PM (IST)

समोसा दुनिया भर में बहुत फेमस है। स्नैक्स की बात की जाए तो भारत में समोसे का नाम सबसे पहले आता है। आजकल तो लोग सिर्फ आलू से बने समोसे ही नहीं बल्कि न्यूडल्स समोसा, चीज समोसा और न जाने कौन-कौन से फ्लेवर के समोसे खाते हैं। आप शायद यह नहीं जानते होंगे की भारत का यह स्नैक्स ब्रिटेन में भी खूब पसंद किया जाता है। इसी वजह से ब्रिटेन में पहला समोसा वीक शुरू होने जा रहा है। अगले महीने ब्रिटेन के 1 नहीं बल्कि 6 अलग-अलग शहरों में ‘नेशनल समोसा वीक’ चल रही हैं। 
 


9 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलने वाले इस स्पैशल वीक में लोग समोसे से बने स्नैक्स बनाएंगे,बेचेंगे और खाएंगे। इससे जमा होने वाली राशि को बाद में चैरिटी के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। 
 


यहां से भारत आया समोसा
कुछ लोगों का मानना है कि समोसे का इतिहास ईरान के साथ जुड़ा हुआ है और यह भारत में करीब 2000 साल पहले आया था। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि समोसा भारत में मध्य एशिया की पहाड़ियों से गुजरते हुए यहां पहुंचा। समोसा शब्द भी फारसी भाषा के 'संबोसाग' से निकला हुआ शब्द है। कुछ इतिहासकार यह भी कहते हैं कि पुराने समय में शाही दावत में इसे परोसा जाता था। इसमें आलू भरने की प्रथा भी पुर्तगालियों के द्वारा आलू लाए जाने के बाद शुरू हुई मानी जाती है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static