कभी एक साथ 3 लड़कियों को डेट करते थे रणवीर,ऐसी है उनकी लव लाइफ

punjabkesari.in Saturday, Feb 03, 2018 - 01:57 PM (IST)

अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह को अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए हर तरफ से बधाईया मिल रही हैं। वैसे तो उन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही लोगों के दिलों में जगह बना ली थी पर इस किरदार से वह हमेशा के लिए लोगों के दिलों दिमाग पर छा गए हैं। अपनी जबरदस्त एक्टिंग के अलावा रणवीर अपने लवलाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चाओं में रहते हैं।

PunjabKesari

 

रणवीर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह किसी समय एक साथ 3-3 लड़कियों को डेट कर रहे थे। महज 14 साल की उम्र में उन्होंने लड़कियों को डेट करना शुरू कर दिया था। फिल्मी करियर शुरू करने के बाद भी उनका नाम कई एक्ट्रस के साथ जुड़ा। वह किसी समय पर हेमा मालिनी की बेटी आहना देओल अपनी को एक्टर सोनाक्षी सिंहा, अनुष्का शर्मा को डेट कर चुके हैं।

PunjabKesari

 

PunjabKesari

अनुष्का शर्मा के साथ ब्रेकअप के बाद रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के नजदीक आए। 2013 में एक फिल्म में साथ काम करते हुए दोनों को एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो गए। तब से लेकर आज तक दोनों के रिलेश्नशिप की बात मीडिया में छाई रहती हैं लेकिन अब तक दोनों में से किसी ने भी इन बातों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। आए दिन मीडिया में उनकी शादी को लेकर खबरे आती हैं। कुछ को तो यह भी कहना है कि इन दोनों ने दुनिया से चोरी- छिपे सगाई भी कर ली। इन खबरों को हवा तब मिली जब हाल ही में रणवीर की मां ने दीपिका को साड़ी गिफ्ट की।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static