इन देशों में निभाए जाते हैं शादी से जुड़े अजीब रिवाज

punjabkesari.in Friday, Dec 08, 2017 - 04:55 PM (IST)

शादी से जुड़ी रस्में हर देश के लोगों द्वारा अलग-अलग तरीके से अपनाई जाती हैं। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ शादी से जुड़े रिवाजों में लोग मजे भी बहुत करते हैं। हर देश केे अलग-अलग तरह की रस्में अपनाई जाती हैं, कुछ रस्में ऐसी भी होती हैं जिनके बारे में सुनकर हम लोग हैरान होने के साथ-साथ अपना हंसी भी नहीं रोक पाते। आइए जानें शादी से जुड़ी ऐसी ही कुछ रस्में, जिनको आज भी निभा रहे हैं लोग। 

कोरिया में करते हैं दूल्हे की पिटाई

PunjabKesari
शादी का दिन लड़के के लिए बहुत खास होता है लेकिन कोरिया में रस्म को मनाने के चलते इस दिन दूल्हे की पिटाई की जाती है। माना जाता है कि इससे पति आने वाले समय में पत्नी की सारी परेशानियों को सह लेता है। कोरिया में विदाई के वक्त पिता अपने मुंह में पानी भरकर लड़की के ऊपर थूकते है। लड़की बिना पीछे देखे ससुराल चली जाती है। 

चीन में शादी के लिए होती है रोने की प्रैक्टिस

PunjabKesari
चीन में एक जगह बहुत ही अजीब सी रस्म मनाई जाती है। यहां पर शादी से कुछ दिन पहले घर की सभी औरतें एक घंटे के लिए रोने की प्रैक्टिस करती हैं। 

स्वीडन में ग्रुप किसिंग करते हैं लोग

PunjabKesari
शादी के समय स्वीडन में जब दूल्हा-दूल्हन खाना खा लेते हैं तब लड़कियां मिलकर दूल्हे को ग्रुप किसिंग करती हैं। 

स्कॉटलैंड में किया जाता है मुंह काला 

PunjabKesari
यहां पर शादी की रस्म के नाम पर दूल्हे का मुंह काला किया जाता है। इसके लिए ग्रीस या फिर चिपचिपे तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इस रस्म के पीछे मानना यह है कि ऐसा करने से आगे आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static