मिस वर्ल्ड के इतिहास में इन भारतीय हसीनाओं के सिर सजा था ताज

punjabkesari.in Tuesday, Nov 07, 2017 - 04:35 PM (IST)

कहा जाता है कि खूबसूरती भगवान की देन होती है। दुनिया भर में लड़कियों की खूबसूरती पर कई तरह की प्रतियोगिताएं भी करवाई जाती हैं। जिसमें चेहरे के अलावा पर्सनैलिटी,आंखे,बाल,स्माइल,ब्यूटीफुल स्किन आदि बहुत सी बातों को परखा जाता है। दुनिया में विश्व सुंदरी की प्रतियोगित 1951 से हर साल लगातार होती आ रही हैं लेकिन अब तक इस प्रतियोगिता के इतिहास में भारत की 5 सुंदरियां ही अपनी जगह बना पाई हैं। आइए जानें कौन सी हैं ये हसीनाएं। 

1. रीता फारिया, 1966

PunjabKesari

1966 में भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट जीता था। वह पहली भारतीय सुंदरी थी जिन्होंने इस प्रतियोगिता में जीत हासिल की थी।  

2. ऐश्वर्या राय, 1994

PunjabKesari
ऐश्वर्या राय 1994 में मिस वर्ल्ड बनीं थी और उसके बाद बॉलीवुड में भी अपने हुनर के बल पर कामयाबी हासिल की। शादी के बाद उन्होने मां होने की भी पूरी जिम्मेदारी निभाई, इसी कारण आज उन्हे सुपर मॉम के नाम से भी जाना जाता है। उनकी खूबसूरती आज भी पहले की तरह ही है। 

3. डायना हेडेन, 1997

PunjabKesari
ऐश्वर्या राय के बाद 1997 में डायना ने यह प्रतियोगिता में जीत हासिल की थी। 

4. युक्‍ता मुखी,1999 

PunjabKesari
युक्ता मुखी चौथी भारतीय सुंदरी थी जिन्होने 1999 में इस प्रतियोगिता का ताज अपने नाम किया था। 

5. प्रियंका चोपड़ा,2000

PunjabKesari
2000 में भारत की प्रियंका चोपड़ा विश्व सुंदरी बनी थी। आज वह बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी बहुत फेमस हैं। 
 

 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static