राशि के हिसाब से जानिए कौन है आपका लकी चार्म

punjabkesari.in Friday, Jun 01, 2018 - 07:28 PM (IST)

हर किसी की जिंदगी में एक एेसी चीज होती है। जो उसके लिए लकी साबित होती है। जब वह चीज या व्यक्ति साथ होता है तो एेसा लगता है जैसे हर काम बन ही जाएेगा। कोई अपने लिए अपनी मां को लकी मानता है तो कोई अपने पार्टनर को। मगर क्या आप जानते हैं कि आपके लिए कौन सी चीज लकी है। आज हम आपको राशि के अनुसार बताएंगे कि आखिर आपका लकी चार्म है कौन?

 

1. मेष (21 मार्च - 19 अप्रैल)
मेष राशि वाले लोगों के लिए सबसे लकी ट्रैवल करना है। इस राशि के लोग जितना अधिक ट्रैवल करते हैं। उनको उतनी ही तरक्की मिलती है। एेसा कभी हो नहीं सकता की ये लोग कहीं घूमने जाएं और इनको अपनी मनपसंद का कुछ ना मिलें । ट्रैवलिंग आपकी जिंदगी में हमेशा खुशियां लेकर आती है।


2. वृषभ ( अप्रैल - 20 मई)
वृषभ राशि वाले लोग बहुत ज्यादा सहनशील होते हैं। इनका दिल इतना बड़ा होता है कि किसी भी इंसान को जल्द माफ कर देते हैं। अपने दिल में कोई बात नहीं रखते। अगर बात इनके लकी चार्म की करे तो वह है किताबें। इनको अपने जिंदगी में जितनी हो सके उतनी किताबे पढ़नी चाहिए। किताबें पढ़ने से मन में शांति और दिल को सकुन मिलता है। कहीं किसी अच्छे काम के लिए जा रहे हो तो अपने साथ किताब रखना अच्छा साबित होगा।


3. मिथुन (21 मई - 21 जून)
इस राशि वाले लोग बहुत समझादार और पॉजीटिव एनर्जी से भरपूर होते हैं। जिंदगी में चाहे जितनी मर्जी उदासी क्यों ना हो ये कभी अपने चेहरे की मुस्कान खोने नहीं देते। हर मुसीबत का हर निकाल ही लेते हैं। इनका मुसिबत का हल निकालने के लिए उनका लकी चार्म फैमली बहुत हैल्प करती है। 


4. कर्क (22 जून - 22 जुलाई)
कर्क राशियों का लकी चार्म है इनके बचपन के खिलौन या फिल पालतू जानवर। इस राशि के लोग जितना अधिक अपनी पुरानी चीजों के साथ खेलते हैं उनकी उतनी ही खुशी और सुकून मिलता है। 


5. सिंह (23 जुलाई- 22 अगस्त)
सिंह राशि के लोग मनमोजी होते हैं। ये लोग अपने दिल की सुनते हैं। इनके लिए अपने दोस्तों बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। दोस्तों के बिना रहना इनको बिल्कुल पसंद नहीं होता। वही दोस्त इनके लकी चार्म भी होते हैं।


6. कन्या (23 अगस्त - 22 सितम्बर)
कन्या राशि के लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। जहां दूसरों की सोच खत्म होती है। वहां से यह लोग सोचना शुरू करते हैं। इन लोगों को खुद से ज्यादा कोई और पसंद नहीं होता। अगर हम यूं कहें कि ये अपने फेवरट होते हैं तो इसमें कोई गलत बात नहीं होगी। इनका लकी चार्म भी खुद के साथ बिताया समय होता है। यह लोग जितना अपने बारे में सोचते हैं उतनी ही तरक्की करते हैं। 


7. तुला (23 सितम्बर - 22 अक्टूबर)
इस राशि के लोगों का लकी चार्म फूल होते हैं। फूलों के इर्द-गिर्द रहने से इनको नई ताजगी और सफुर्ती मिलती है। अगर यह लोग अपने दिन की शुरूआत फूलों के साथ करें तो उससे अच्छा कुछ और नहीं हो सकता। 


8. वृश्चिक (23 अक्टूबर - 21 नवंबर)
कन्या राशि की तरह ही वृश्चिक के लोग भी अपने फेवरट होते हैं । तभी तो उनका लकी चार्म भी ये खुद ही होते हैं। अपनी चाहत को पूरा करने के लिए इन लोगों को किसी और की जरूरत नहीं है। इस राशि के लोगों को अपनी शर्तों पर जीना पसंद होता है। 


9. धनु (22 नवंबर - 21 दिसम्बर)
धनु राशि के लोगों का लकी चार्म हैं इनके बचपन के दोस्त। जब यह अपने दोस्तों के साथ होते है तो इनको अच्छा महसूस करते हैं। किसी काम में ली गई दोस्तों की सलाह धनु राशि के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। 


10. मकर (22 दिसम्बर - 19 जनवरी)
मकर राशि के लोगों को अपनी मजिंल की तलाश करना आता है। इनका लकी चार्म है इनकी मां। इस राशि के लोग अपनी मां की जितनी सेवा करते हैं उतना ही मेवा मिलता है। मकर राशि के लोग जब उदास होते हैं तो मुवी देखना पसंद करते हैं। मुवी देखकर ही ये अपने दुख से बाहर आते हैं। 


11. कुंभ (20 जनवरी - 18 फरवरी)
आपका लकी चार्म है पानी। यही कारण है कि आपको भी पानी से घिरे शहर, नदी, समंदर के किनारे बैठना बहुत अच्छा लगता है। 


12. मीन ( 19 फरवरी - 20 मार्च)
मीन राशि का लकी चार्म है म्यूजिक। जब कोई परेशानी या दुख होता है। तो इनको म्यूजक सुनना अच्छा लगता है। म्यूजिक सुनते- सुनते ही ये लोग किसी भी समस्या का हल आसानी से ढूंढ लेते हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static