OMG! घर-घर में रखा है हवाई जहाज

punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2017 - 04:52 PM (IST)

लाइफस्टाइल :  यह दुनिया अजीबो-गरीब कारनामों से भरी पड़ी है। आपने अभी तक लोगों के घरों में गाडियां,ट्रक आदि रखें देखें होंगे लेकिन आज हम एक एेस गांव की बात कर रहें हैं यहां पर हर घर में ही जहाज रखा हुआ है।जी हां आज हम बात कर रहे हैं भारत देश के पंजाब राज्य में जालंधर के नजदीक लांबडा गांव की छतों पर हवाई जहाज खड़े हैं जिन्हें देखकर लोग चौंक जाते हैं। 


इस गांव के एक घर की छत पर तो एयरइंडिया का विशालकाय "विमान" खड़ा है। दरअसल, ये मकान एक एनआरआई का है। छत पर दिखाई दे रहा ये एयरइंडिया का विमान असली नहीं, ब्लकि जहाजनुमा बनाए गए कमरे हैं। एनआरआई ने हवाई जहाज में उ़डने और उनमें रहने के सपने को साकार करते हुए एेसा किया है। जहाजनुमा कमरों पर एयर इंडिया लिखा गया है।


इस संबंध में इस घर के मालिक एनआरआई के पास अधिकारियों के फोन भी आ चुके हैं कि इससे मुफ्त में एयर इंडिया का प्रचार हो रहा है। अकेले जालंधर जिले में ही नहीं ब्लकि नूरमहल तहसील के उप्पला गांव में तो यह आलम है कि यहां हर घर के ऊपर जहाज नजर आते हैं। 


इस कारण इस गांव को लोग अब जहाज वाले गांव के नाम से जानने लगे हैं। यहां के निवासी संतोख सिंह ने अपने घर के ऊपर एक हवाई जहाज बनवाया है। यह जहाज तकरीबन 2 किलोमीटर की दूरी से दिखाई देता है।


2 किलोमीटर की दूरी से दिखाई प़डने वाला जहाज आजकल लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। संतोख सिंह इंग्लैंड में रहते हैं, उनका होटल का व्यवसाय है। केवल संतोख सिंह ही नहीं बल्कि पंजाब के जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और दोआबा के इलाके में कई गांव के मकानों पर पानी की टंकी पर हवाई जहाज दिखाई देते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static