पीरियड्स को लेकर ऐसा सोचते हैं बॉलीवुड की ये फेमस सेलिब्रिटीज

punjabkesari.in Thursday, Jan 11, 2018 - 10:42 AM (IST)

हर महिला को महीने के 7 दिन पीरियड्स की समस्यां से गुजरना ही पड़ता है। समाज में महिलाओं की इस समस्या को गंदा समझा जाता है। इसी कारण महिलाएं पीरियड्स पर खुले तौर पर बात नहीं करती। मासिक धर्म की समस्या महिलाओं को होने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, जोकि शरीर का बहुत अहम हिस्सा है। इसके बावजूद भी इस प्रॉब्लम को समाज और शास्त्रों में अच्छा नहीं समझा जाता। बॉलीवुड में कुछ अभिनेत्रियों नेन सिर्फ खुलकर पीरियड पर बात की बल्कि उन्होंने इस पर अहम आवाज भी उठाई। लड़कियों का साहस बढ़ाने के लिए कुछ बॉलीवुड डीवाज पीरियड्स पर खुलकर बात करती है। इनका मानना है कि यह एक नेचुरल प्रोसेस है तो इस पर खुलकर बात करने में कैसी शर्म। आइए जानते है किन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पीरियड्स को लेकर खुलकर बात की और वो इसके बारे में क्या सोचती है।
 

1. करीना कपूर
करीना कपूर खान ने एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की इस समस्या पर बात की थी। उन्होंने कहा कि 'मैं अब काफी खुश हूं क्योंकि महिलाओं की यह बात चारदीवारी में नहीं बल्कि सबके सामने मीडिया में होने लगी है'।

PunjabKesari

2. परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा का कहना है कि महिलाओं के पीरियड्स जैसी बातो को लोग छुपाते क्यों हैं। परिणीति ने इस बारे में बात करते हुए कहा की मैं एक ऐसे छोटे शहर से हूं, जहां लोगो ने पीरियड्स को लेकर नियम बनाए हैं। इन दिनों मंदिर में न जाना, सिर न धोना, अचार न खाना आदि जैसे नियमों को मैंने तोड़ दिया। मैं उन दिनों वो सब काम करती हूं जिन्हे करने के लिए मेरा मन करता है।

3. स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर का कहना है कि महिलाओं को मन से यह डर निकाल देना चाहिए कि वो पीरियड्स टाइम में हैं। इसके साथ ही लड़कियों को यह नहीं सोचना चाहिए की खून के धब्बे उनकी इमेज को बिगाड़ देंगे। यह तो प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिस पर हमे खुलकर बात करनी चाहिए।

PunjabKesari

4. कृति सैनॉन
इनका कहना कि 'उत्तर भारत की 58% महिलाएं आज भी इस बात को मानती हैं कि पीरियड्स के दौरान अचार छूने से सड़ जाते हैं'। 60% महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन के ऐड देखकर शर्मिंदगी महसूस होती हैं। मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को इस पर शर्मिंदगी क्यों होती है जबकि ये एक प्राकृतिक प्रोसेस है।

5. श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर ने इस पर खुलकर बात करते हुए कहा कि वह स्कूल के दिनों में पीरियड्स होने के बावजूद भी स्कूल बंक नहीं करती थी। उन दिनों में सबसे कहती थी कि में अपने स्पेशल टाइम में हूं। जिसे सुनकर सभी लड़कों के एक्सप्रेशन काफी देखने लायक होते थे।

PunjabKesari

6. कल्कि कोचलिन
कल्कि कोचलि का मानना है कि इन सब बकवास बातों को खत्म करने की आवश्यकता है। 'मैं कभी भी खुद को इन सब में बांधकर नहीं रख सकती और महिलाओं को भी इसे बंधन के रूप में नहीं समझना चाहिए'

7. वरुण धवन
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन ने ट्विटर पर इस समस्या के बारे में बात करते हुए कहा की किसी भी वजह से लड़कियों का स्कूल छूटना नहीं चाहिए। करीब 5 में से 1 लड़की को पीरियड्स के दिनों में स्कूल न जाने को मजबूर किया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static