ईरानी औरतों की खूबसूरती के पीछे छिपे हैं ये राज

punjabkesari.in Tuesday, May 23, 2017 - 01:29 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल)- दुनिया में हर देश की औरतों की अपनी अलग खूबसूरती और स्टाइल होता है। इसके लिए हर जगह का अपना फैशन और ब्यूटी सिक्रेट भी होते हैं। वैसे तो कुदरत ने औरतों को बहुत खूबसूरती दी है लेकिन एक सर्वे के मुताबिक ईरान की औरतों को दुनिया में सबसे खूबसूरत माना गया है। इनकी इस खूबसूरती की वजह इनका लाइफस्टाइल,खान-पान और नैचुरल ब्यूटी प्रॉडक्टस भी हैं। आप भी इनकी तरह गोरापन और निखार पाना चाहती हैं तो जरूर ट्राई करें इसके कुछ सीक्रेट्स। 


दही
ईरानी औरतें रोजाना नाश्ते में दही जरूर खाती हैं। दही वजन को कंट्रोल करने का काम करता है और इससे शरीर में नमी बनी रहती है। 

शहद
शहद स्किन और सेहत दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह महिलाएं अपने खाने में रोजाना शदह का सेवन भी करती हैं। जिससे मुंहासे भी दूर रहते हैं। 

सूखे मेवे
सूखे मेवे में वह अखरोट को अपनी खुराक में शामिल करती हैं। इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में और कैलोरी बहुत कम होती है जो वजन को बढ़ने नहीं देते। इसके साथ ही यह त्वचा को भी चमकदार बनाएं रखते हैं। 

चावल
चावल खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हैल्दी भी होते हैं। यह पाचन क्रिया दुरूस्त रखते हैं और इससे शरीर में नमी भी बनी रहती है। 

मछली
मछली यहां के लोग बहुत चाव से खाते हैं, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो स्किन के लिए बहुत लाभकारी है। 

बादाम और नारियल का तेल
ईरानी औरते अपनी स्किन पर बादाम और नारियल के तेल से मसाज करती हैं। उनकी खूबसूरती की वजह यह तेल है। 

नमक का पानी
यहां की महिलाएं नमक वाले पानी से नहाती हैं। इससे डैड स्किन आसानी से निकल जाती है और त्वचा पर किसी तरह की कोई एलर्जी भी नहीं होती। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static