शाम को चाय के साथ लें गर्मा- गर्म समोसे का मजा, पेश है आसान सी रेसिपी

punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2023 - 12:20 PM (IST)

शाम को चाय के साथ अगर कुछ गर्मा- गर्म खाने का मन करता है तो समोसे से बेहतर कुछ भी नहीं है। बारिश के मौसम में तो इसका मजा दोगुना होता है। आप इसे हरी और मीठी चटनी के साथ खा सकती हैं। आइए आपको बताते हैं समोसे बनाने की आसान सी रेसिपी...

PunjabKesari

समोसे बनाने की सामग्री

कप मैदा - 2
अजवाइन - 1/2 टीस्पून 
 घी - 1 टीस्पून
जरा सा नमक 
पानी मैदा गूंदने के लिए

भरावन के लिए: 

उबले आलू- 2 
 उबली हरी मटर-  1/2 कप  
मूंगफली- 1/4 कप रोस्टेड 
साबुत धनिया-  1/2 टीस्पून 
 बारीक कटी हरी मिर्च- 2  
 अदरक (कद्दूकस किया हुआ)- 1 टीस्पून
 कसूरी मेथी -  1 टीस्पून 
  लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टीस्पून 
गरम मसाला- 1 टीस्पून  
धनिया पाउडर- 1/2 टीस्पून 
 नमक स्वादानुसार
 तेल जरूरत के अनुसार

समोसे बनाने की विधि: 
1. सबसे पहले एक परात में मैदा, अजवाइन, घी और थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
2. अब इसमें धीरे-धीरे कर पानी डालते हुए मैदा गूंद लें और 15 से 20 मिनट के लिए एक गीले कपड़े से ढककर रख दें।

PunjabKesari

अब करें भरावन बनाने की तैयारी: - 

1.यहां सबसे पहले उबले आलूओं को छीलकर मैश कर लें।
2.  मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करने रखें।
3. तेल के गरम होते ही उसमें साबुत धनिया क्रश कर डालें और तुरंत ही आलू, मटर, मूंगफली, हरी मिर्च, अदरक डालकर अच्छे से भूनें।
4.  अब लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला मिलाएं।
5. मटर और मसाले के अच्छे से भुनने के बाद कसूरी मेथी और नमक डालकर 3 से 4 मिनट के लिए फ्राई कर आंच बंद कर दें।
5. समोसे के लिए भरावन तैयार है।

अब है समोसे तलने की बारी: 

1. मैदे की लोईयां बनाकर उन्हें पूरी की तरह गोल बेल लें उसके बाद चाकू से पूरी को बीच से काटकर दो हिस्से कर लें।
2. आधी कटी पूरी के ऊपरी हिस्से पर उंगलियों से थोड़ा पानी लगाएं और आधी कटी पूरी का कोन बनाएं।
3. पूरियों के कोन बनाने के बाद कोन में समोसे का भरावन भरें और उनके किनारों पर थोड़ा पानी लगाकर उन्हें बंद कर दें।
4. मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें और एक-एक कर समोसे डालकर हल्का ब्राउन होने तक तल लें।
5.  तैयार हैं गरमागरम समोसे. हरी और मीठी चटनी के साथ खाएं और खिलाएं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

static