बटाटा पूरी (pics)

punjabkesari.in Sunday, Aug 07, 2016 - 01:44 PM (IST)

शाम को कुछ चटपटा सा खाने का मन करता है जिसमें टेस्ट भी हो और मुंह का स्वाद भी बना रहे। आज हम आपको स्नैक्स के लिए बहुत ही आसान बटाटा पूरी बनाने की रैसीपी बनाना सीखा रहें हैं। 
 
 
सामग्री
 
- 1 पैकेट छोटी मट्ठियां
- 2-3 आलू (उबले हुए)
- हरा धनिया (कटा हुआ)
- आधा छोटा कप अंकुरित चने
- 2 चम्मच बारीक सेव(नमकीन)
- 1 टीस्पून चाट मसाला
- काला नमक
- थोडी सी लाल मिर्च
- 1 कप दही
- मीठी चटनी
- इमली की चटनी
- नमक स्वादानुसार 
 
 
 विधि
 
- सबसे पहले उबले आलूओं में नमक,लाल मिर्च डालकर इसे मसल लें।
- इसके बाद मट्ठियों पर आलूओं को फैला दें या चिपका देें।
- एक प्लेट में इनकोे रखकर इसके ऊपर अंकुरित चने,सेव,चाट मसाला,हरा धनिया और काला नमक बुर्क दें। 
- अब इस पर फेंटा हुआ दही डालकर ऊपर से चटनी भी डाल दें।
- आप अगर इसे तीखा खाना पसंद करते हैं तो इसमें हरी मिर्च की चटनी भी डाल सकते हैं। 
- बटाटा पूरी बनकर तैयार है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

static