ये हैं भारत के अनोखे रेलवे ब्रिज (Pics)

punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2016 - 06:14 PM (IST)

सफर चाहे ट्रेन में हो या बस में लेकिन अगर ट्रेन में खिड़की की सीट मिल जाए तो सफर बहुत मजे से कटता है। यात्रा के दौरान जब पानी के ऊपर बने ब्रिज हमारे सफर के बीच में आते हैं तो एक्साइटमेंट और बढ़ जाती है। आज हम आपको एेसे ही कुछ भारत के अनोखे रेलवे पुलों के बारे में जिनके नजारे आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।

 

- गोदावरी आर्क ब्रिज

 

गोदावरी आर्क ब्रिज राजामुंद्री की गोदावरी नदी पर बने ब्रिजों में बना यह तीसरा ब्रिज है। हैवलॉक ब्रिज इस नदी पर बना सबसे पहला ब्रिज है। उसके बाद दूसरा ब्रिज गोदावरी ब्रिज। गोदावरी आर्क ब्रिज अभी हाल ही में बना इस नदी का तीसरा ब्रिज है।

 

- पम्बन ब्रिज

 

ये भारत का मुख्य और सबसे प्रसिद्ध रेलवे ब्रिज व सड़क दोनों ही है। पम्बन ब्रिज भारत का सबसे पहला समुद्री पुल है जो पम्बन द्वीप में स्थित रामेश्वरम को भारत से जोड़ता है।

 

- शारावती ब्रिज

 

ये कर्नाटक की सबसे लंबी रेलवे ब्रिज है। प्रसिद्ध कोंकण रेलवे, दक्षिण के होनावार जाने के लिए यहीं से गुजरती है।

 

- न्यू जुबिली ब्रिज 

 

इसे पुराने ऐतिहासिक जुबिली ब्रिज के जगह पर बनाया गया है। सन 1885 में हुगली नदी पर बना पुराना जुबिली ब्रिज अब तक भारत का सबसे प्रमुख और प्रसिद्ध ब्रिज है।

 

- महानदी ब्रिज

 

महानदी ब्रिज उड़ीसा में महानदी नदी पर बना दूसरा महानदी ब्रिज। यह उड़ीसा का सबसे आकर्षक रेलवे ब्रिज है। इसका निर्माण कायकता से बौध के रेलवे मार्ग को जोड़ने के लिए किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static