कॉलेज लाइफ में घूमने के लिए बैस्ट हैं ये जगहें(Pics)

punjabkesari.in Thursday, Oct 06, 2016 - 03:48 PM (IST)

कॉलेज पीरीयड को लाइफ का सबसे सुनहरा वक्त कहा जाता है। इस उम्र में दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मस्ती करना,खाना-पीना और शॉपिंग करना कोई भी मिस नहीं करना चाहता और इसे पूरा एंज्वाय एंज्वाय करना चाहते हैं। ऐसे में स्टूडेंट को अपने बजट के हिसाब से ही घूमने का प्लॉन करना पड़ता है। आइए जानते हैं भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जो स्टूडेंट के लिए बेस्ट भी हैं और सस्ती भी।

1. मजनूं का टीला, दिल्ली

आप दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं और ग्रुप भी बड़ा है तो यह जगह बहुत अच्छी है। यह कैफे थीम्ड टैक्स फ्री है और यहां पर कोरियाई, चाइनीज और इतावली समेत कई तरह के व्यंजन मिल जाते हैं। 

2. ब्रिगेड रोड, बेंगलूरु

यह मौज मस्ती के लिए सबसे अच्छी जगह है। यहां पर आप शॉपिंग और खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके साथ यहां पर एंडवेचर का भी प्रबंध है। 

3. मरीन ड्राइव, मुंबई

यह अरब सागर के किनारे पर फैला है और यहां पर वीकेंड पर बहुत भीड़ होती है। इस जगह पर आने के लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज भी नही करना पड़ता। रात के समय यहां का नजारा देखते ही बनता है। 

4. सेक्टर 15 और 17, चंडीगढ़

खाने के शौकिन लोगों के लिए यह अच्छी जगह है। यहां पर 24 घंटे खाना मिलता है। शॉपिंग और खाने के लिए यहां पर लोग दूर-दूर से आते हैं। 

5. पार्क स्ट्रीट, कोलकाता

ज्वैलरी के शौकिन लोगों के लिए यहां पर बहुत सी वैरायटी है। लोग यहां पर पुचके खाने के लिए आते हैं। 

6. बसंत नगर, चेन्नई

इस समुद्री तट को इलियट तट के नाम से भी जाना जाता है। फ्रैंडस के साथ टाइम स्पैंड करने के  लिए यह बढिया जगह है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static