दुनिया की ये नदियां हैं सबसे लंबी(Pics)

punjabkesari.in Thursday, Oct 13, 2016 - 12:18 PM (IST)

भारत में बहुत सी नदीयां हैं और हिंदूस्तानी तो गंगा नदी को मां मानते हैं। भारत देश में तो गंगा नदी को लंबी नदीयों के लिए भी जाना जाता है लेकिन अगर विश्व की बात करें तो इसमें गंगा को शामिल नही किया गया है तो आइए जानते हैं दुनिया की सबसे लंबी नदीयां कौन-सी हैं।


 

1. नील नदी,अफ्रीका

नील नदी जो नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका में बहती है का लंबाई 6650 कि.मी है। यह नदी विक्टोरिया की सबसे बड़ी झील से निकलकर सहारा मरूस्थल को पार करके भूमध्यसागर में जा मिलती है।

2. अमेजन नदू,साऊथ अमेरिका

यह दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी है और इसकी लंबाई 6400 कि.मी है लेकिन बहुत से ऐसे कारण हैं,जिससे इसे सबसे बड़ी नदी भी माना जाता है। इस अकेली नदी में बहने वाला पानी विश्व की सारी नदीयों का पांचवा हिस्सा है।

3. यांग्त्जी नदी, चीन 

यह दुनिया में तीसरी और एशिया में सबसे लंबी नदी मानी जाती है। इसकी लंबाई 6300 कि.मी है और यह चीन में बहती है।

4. मिसिसिपी-मिसौरी, यूनाइटेड स्टेट्स 

यह नदी अमेरिका में सबसे बड़ी और दुनिया में चौथे नंबर पर है। इसकी लंबाई 6275 कि.मी है। इसे मिसिसिपी मिसौरी जेफरसन भी कहा जाता है।

5. येनिसे-अंगारा-सेलेंगा, रूस और मंगोलिया

यह नदी दुनिया की पांचवीं सबसे लंबी नदी है और यह रूस में बहती है। इस नदी से तीन नदीयां आपस में जुड़ कर चलती हैं। 

6. यलो नदी, चीन

यह दुनिया की छठी सबसे लंबी नदी है और इसकी लंबाई 5464 कि.मी है। यह चीन,तिब्बत,भारत और बांग्लादेश से होकर निकलती है। यह दुनिया की सबसे गहरी नदी है।

7. ओब-इरटिस नदी, रूस और कजाखिस्तान 

यह दुनिया की सातवी और पश्चिमी साइबेरिया की एक नदी है। इस नदी की लंबाई 5410 कि.मी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static