तस्वीरों में देखें, भारत का स्विट्जरलैंड

punjabkesari.in Friday, Aug 26, 2016 - 04:01 PM (IST)

हिमायल की खूबसूरती को कौन नहीं जानता। यहां की पहाड़ियों के निचले इलाके में खूबसूरत वादियों और प्रकृति के लाजवाब नजारों से घिरा हुआ एक ऐसा राज्य है, जिसे भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। वहां पर बर्फ से ढंकी हुई पहाड़ियां, सीधी चढ़ाईवाली चोटियां, तंग घाटियां, बादलों में छुपी हुई पर्वत की चोटियां दिखाई देती हैं। इस स्विट्जरलैंड को देखकर आप असली स्विट्जरलैंड जाना भूल जाएंगे। आइए जानें इन खूबसूरत जगहों के बारे में...

 

 

- गंगटोक

 

सिक्किम की राजधानी गंगटोक के दोनों तरफ आकर्षक भवन दिखाई देते हैं। यहां पर पारंपरिक रीति-रिवाजों और आधुनिक जीवनशैली का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

 

 

- युकसोम 

 

सिक्किम की पहली राजधानी थी युक्सोम क्योंकि सिक्किम का इतिहास ही इससे शुरू होता है। यह प्रसिद्ध माउंट कंचनजंघा की चढ़ाई के लिए बेस कैम्प भी है।

 

 

- सोमगो लेक 

 

सोमगो लेक 1 किलोमीटर लंबी और अंडाकार है। वहां के लोग इसे बेहद पवित्र मानते हैं। मई और अगस्त के बीच झील का इलाका बेहद खूबसूरत हो जाता है। सर्दियों में झील का पानी जम जाता है।

 

 

- नाथुला दर्रा 

 

नाथुला दर्रा सिक्किम को चीन के तिब्बत स्वशासी क्षेत्र से जोड़ता है। धुंध से ढंकी पहाड़ियां, टेढ़े-मेढ़े रास्ते, गरजते झरने और यहां के रास्ते बेहद अद्भुत है हालांकि इस जगह जाने के लिए पर्यटकों के पास परमिट होना चाहिए।

 

 

- पेलिंग

 

पेलिंग काफी लोकप्रिय स्थल बनता जा रहा है। इसी जगह से दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट कंचनजंघा को सबसे करीब से देखा जा सकता है।

 

 

- रूमटेक मोनास्ट्री

 

 

यहां पर 16वें ग्यालवा कर्मापा का घर है। मठ में असाधारण कलाकारी दिखती है।गोल्डन स्तूप इस मठ का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static