दुनिया के सबसे खतरनाक रास्ते! (Pics)

punjabkesari.in Monday, Sep 19, 2016 - 04:25 PM (IST)

दुनिया में एेसी कई जगहें हैं, जहां के रास्ते बड़े ही ऊबड़-खाबड़ है। एेसे रास्तों पर चलने से लोग डरते हैं। आज भी कई एेसे रास्ते हैं, जिन्हें लोगों की आवाजाही के लिए बेहतर बनाना आसान नहीं है। एेसे रास्तों पर चलना सबसे मुश्किल और खतरनाक होता है। इन रास्तों से गुजरने वाला व्यक्ति कभी भी मौत के मुंह में जा सकता है। आज हम आपको बताते है एेसे ही खतरनाक रास्तों के बारे में...


1. हुशान क्लिफसाइड पाथ, चीन


हुशान यलो नदी के बेसिन के पास ऑरडॉस लूप सेक्शन के साउथवेस्ट में शानक्सी प्रांत के क्विनलिंग माउंटेंन्स के पूर्वी छोर पर स्थित है। यहां दो पैदल मार्ग हुशान की उत्तरी चोटी के लिए बने हुए हैं। यहां बहुत से पर्यटक आते है। इस रास्ते पर चलना बहुत खतरनाक है। यहां हर साल कई दुर्घटनाएं होती हैं।


2. एल केमिनिटो डेल रे, स्पेन


स्पेन के दक्षिणी क्षेत्र में यह कई सालों पुराना एल केमिनिटो डेल रे मार्ग है। यह किंग्स पाथ-वे के नाम से भी जाना जाता है। इस रास्ते को बंद कर दिया गया था क्योंकि यहां दो लोगों की मौत हो गई थी।


3. रोच वेयरांड, फ्रांस


फ्रांस में एेसे कई रास्ते है जो सरल रास्ते से आगे जाकर बेहद कठिन मार्ग में बदल जाते है। जैसे कि रोच वेयरांड। यहां पर जाना हर किसी के बस की बात नहीं है।


4. द क्लिक ऑफ मदर, आयरलैंड


यह डूलिन कस्बे के समीप स्थित है। यहां पर भी बहुत से लोग साहसी अभियान के लिए आते है। इस रास्ते पर चलना मतलब मौत के मुंह में जाना।


5. क्लिक पाथ, चीन


पश्चिमी चीन गुलुकान गांव के बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए इस खतरनाक रास्ते से होकर जाते हैं। यह रास्ता चट्टान पर बना है, जिसे क्लिक पाथ के नाम से जाना जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static